Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS Admit Card 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे उपलब्ध, 2 फरवरी को होगा एग्जाम

    राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RPSC RAS 2024 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी 2025 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Wed, 22 Jan 2025 02:25 PM (IST)
    Hero Image
    RPSC RAS Admit Card 2024 जल्द होगा जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा/ RPSC RAS) 2024 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी 2025 को करवाया जाना है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था अब उनके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे चेक कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप होगी जारी

    आपको बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले आरपीएससी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे और उसी के अनुसार अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

    इस इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड एवं एग्जाम सिटी स्लिप

    • आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड/ एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद प्रवेश पत्र/ एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए किया जा सकेगा। परीक्षा केंद्र पर आपको एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में से एक) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा। बिना पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    भर्ती डिटेल

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से राजस्थान राज्य सेवा परीक्षा के लिए 346 पद और राजस्थान अधीनस्थ सेवा के लिए 387 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 23 जनवरी से होंगे शुरू, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक