Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS Admit Card 2024: राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 02:43 PM (IST)

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से आरपीएससी आरएएस/ आरटीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को दो शिफ्ट में अजमेर जयपुर जोधपुर कोटा एवं उदयपुर जिला मुख्यालय पर संपन्न करवाया जाएगा।

    Hero Image
    RPSC RAS Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरपीएससी आरएएस/ आरटीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आज यानी 17 जुलाई को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं वे ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन डेट्स में होगी परीक्षा

    इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। एग्जाम अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर जिला मुख्यालय पर संपन्न करवाया जाएगा।

    इस तरीके से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • आरपीएससी आरएएस मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Important Links में "Admit Card for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Mains) Exam - 2023" लिंक पर क्लिक करें।
    • अब एक बार फिर से एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
    • इसके बाद नए पेज पर आपको मेंस एग्जाम सेलेक्ट करके एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कोड भरकर गेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    RPSC RAS Admit Card 2024 डायरेक्ट लिंक

    परीक्षार्थी केंद्र पर समय से एक घंटा पहले अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रति के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं तभी आपको केंद्र पर एंट्री दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- LIVE Sarkari Naukri 2024 Updates: डाक विभाग, सरकारी बैंकों और अन्य में हजारों नौकरियां, एम्स कल्याणी में फैकल्टी पदों पर आवेदन शुरू