Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS 2023 Admit Card: जारी हुए आरएएस प्रीलिम एडमिट कार्ड, rpsc.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

    RAS Prelims Exam Admit Card 2023 राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) की ओर से आरएएस प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर को किया जाना है जिसके लिए आवेदकों के एडमिट आज यानी 28 सितंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा चुकी है जिसके द्वारा आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 28 Sep 2023 12:40 PM (IST)
    Hero Image
    RPSC RAS 2023 Admit Card आज यानी 28 सितंबर को जारी।

    RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर को राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाना है जिसके लिए एग्जाम में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज यानी 28 सितंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं। आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2023 ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किये जाएंगे जहां से आप मांगी गयी जानकारी भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?

    इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र केवल वे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे जिन्होंने तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की थी। अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    • प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • अब आपको Raj. State and Sub. Services Comb. Comp (Pre) Exam 2023 पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
    • आप आपको मांगी गयी डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
    • इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    RPSC RAS Exam 2023: एग्जाम पैटर्न

    आरपीएससी आरएएस प्रीलिम एग्जाम 200 अंकों के लिए होगा जिसमें जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र का स्टैंडर्ड बैचलर लेवल का होगा। प्रीलिम प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को घंटे का समय प्रदान किया जायेगा और परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- SSC CPO Admit Card: दिल्ली पुलिस, CAPF SI पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहे रीजन वाइज लिंक