Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    SSC CPO Admit Card: दिल्ली पुलिस, CAPF SI पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहे रीजन वाइज लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 11:31 AM (IST)

    Summary SSC CPO Admit Card 2023 Out कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से एसएससी सीपीओ 2023 पेपर 1 के लिए आवेदकों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए गए है। अलग-अलग रीजन से आने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 3 से 5 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जायेगा।

    Hero Image
    SSC CPO Admit Card 2023 हुए जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड।

    SSC CPO Admit Card 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस और CAPF (CRPF, CISF, BSF, ITBP, NSG, SSB, AR) में एसआई भर्ती के लिए पेपर 1 का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर 2023 तक किया जाना है जिसके लिए अब आवेदकों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड रीजन वाइज एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किये गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल्स दर्ज करनी होगी।

    SSC CPO Admit Card 2023 Out: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आप जिस रीजन से आते हैं उस रीजन के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आप उस रीजन की वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे, यहां पर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक आप क्लिक करें।
    • अब आप रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर या अपने नाम के साथ अन्य जानकारी भरकर सबमिट करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    SSC CPO Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    SSC CPO 2023: 22 दिसंबर को आयोजित होगा पेपर 2

    जो उम्मीदवार पेपर 1 में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको पेपर 2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पेपर 2 का आयोजन 22 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित है। जो उम्मीदवार इस भर्ती की सभी प्रक्रिया में सफल रहेंगे उनको दिल्ली पुलिस, CAPF SI के अंतर्गत आने वाले पदों पर नियुक्ति किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1876 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

    यह भी पढ़ें- PM Yasasvi Admit Card 2023: NTA YET एडमिट कार्ड इस दिन करेगा जारी, पीएम यशस्वी योजना परीक्षा 29 सितंबर को