REET Answer Key 2025: रीट आंसर-की डाउनलोड करने का ये है आसान तरीका, जल्द reet2024.co.in पर हो सकती है रिलीज
रीट आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ मोड में उपलब्ध कराई जा सकती है। परीक्षार्थी पोर्टल पर लिंक एक्टिव होने के बाद इसे क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही रिकॉर्ड के लिए प्रिंटआउट लेकर सेव करके भी रख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन पिछले महीने फरवरी में किया गया था। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रीट आंसर-की का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। परीक्षा की उत्तरकुंजी जल्द ही रिलीज हो सकती है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद, परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट https://reet2024.co.in पर डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही अपने संभावित स्कोर को चेक कर सकेंगे।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET Exam Answer Key 2025) का आयोजन 27 और 28 फरवरी, 2025 को किया गया था। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से एग्जाम कंडक्ट कराया गया था। वहीं, अब परीक्षार्थियों को उत्तरकुंजी का इंतजार है, जो कि जल्द समाप्त हो सकता है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से उत्तरकुंजी देख सकता है।
REET Answer Key 2025: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने का ये है आसान तरीका
- सबसे पहले REET 2025 परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां होम पेज पर "रीट डाउनलोड आंसर की" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां, लॉगिन पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब आपकी REET उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
REET Exam Answer Key 2025: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने के बाद, अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इसके तहत, अगर किसी कैंडिडेट्स को किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है, तो वे चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें शुल्क जमा करना होगा। बिना फीस जमा करे कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। चुनौतियां एकत्र करने के बाद, बोर्ड की ओर से इसकी समीक्षा की जाएगी।
इस समीक्षा में देखा जाएगा कि कैंडिडेट्स की ओर से भेजे गए ऑब्जेक्शन ठीक या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाएंगे। रीट आंसर-की तरह ही रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। परिणाम देखने के लिए भी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद, नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, हाल ही में राजस्थान सीईटी रिजल्ट भी जारी किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।