Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    RBSE 8th Result: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द हो सकता है जारी, देखें डिटेल

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 08 May 2023 10:57 AM (IST)

    RBSE 8th Result 2023 राजस्थान बोर्ड का इंतजार कर रहे 13 लाख छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।

    Hero Image
    RBSE 8th Result 2023, राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

     RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 13 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक काम की खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान की ओर से राजस्थान बोर्ड 8th रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर दर्ज करना होगा। इस पेज पर रिजल्ट प्राप्त करने से संबंधित आसान टिप्स दिए गए हैं जिनको फॉलो करके आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - LIVE RBSE 8th Result 2023 Updates: राजस्थान 8वीं रिजल्ट शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर, शिक्षा विभाग करेगा घोषित

    RBSE 8th Result 2023: कब जारी हो सकता है रिजल्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 8 मई को जारी किये जाने की संभावना है। हालांकि राजस्थान बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने से संबंधित कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है। रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अभ्यर्थी या उनके माता-पिता समय समय पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 11 अप्रैल तक किया गया था जिसके बाद कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है।

    RBSE 8th Result 2023: कैसे जाँच सकेंगे रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 जारी होने पर छात्रों को सबसे पहले आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट घोषित होते है उससे संबंधित लिंक वेबसाइट के होम पेज पर एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। अब आपसे रोल नंबर दर्ज करने को कहा जायेगा। आपको अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर देना है जिससे आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जाएग। अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और उसको डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक लाने अनिवार्य हैं।