LIVE Rajasthan 8th Result 2023 Updates: राजस्थान 8वीं रिजल्ट जल्द शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर, एक बार में ऐसे देखें नतीजे
LIVE Rajasthan 8th Result 2023 Updates: एक बार में ऐसे देखें नतीजे। राजस्थान शिक्षा विभाग के कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा (कक्षा 8) परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है। लिंक शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव होगा।

LIVE Rajasthan 8th Result 2023 Updates: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा का इंतजार 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को है। राजस्थान शिक्षा विभाग के कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा (कक्षा 8) का आयोजन बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर 11 अप्रैल तक किया गया था। परीक्षाओं के आयोजन के बाद छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य, प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा कर लिया गया है और अब परिणामों की घोषणा की तैयारियां हो रही है। ऐसे में राजस्थान कक्षा 8 परिणाम 2023 को कभी भी जारी किया जा सकता है। परिणाम के लिए लिंक राजस्थान शालादर्पण वेबपोर्टल, rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नतीजों को लेकर अपडेट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, education.rajasthan.gov.in पर देख पाएंगे।
स्टूडेंट्स या पैरेंट्स को राजस्थान कक्षा 8 परिणाम 2023 को एक ही बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले फिर से चेक कर लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है।
स्टूडेंट्स को पैरेंट्स को राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2023 को देखने के लिए शालादर्पण वेबपोर्टल, rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा। फिर रिजल्ट सेक्शन एक्टिव होने वाले परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपने रोल नंबर व जिले के नाम के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कभी भी की जा सकती है।
राजस्थान कक्षा 8 की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा पैर्टन पर 21 मार्च से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आयोजित राजस्थान कक्षा 8 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कभी भी की जा सकती है।
हालांकि, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्कशीट उनके सम्बन्धित स्कूल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में पैरेंट्स को स्कूल में संर्पक करना चाहिए।
स्टूडेंट्स या पैरेंट्स को राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2023 को देखने के लिए शालादर्पण वेबपोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद कक्षा 8 परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर परिणाम के पेज पर पैरेंट्स को रोल और डिस्ट्रिक्ट या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना होगा। फिर सम्बन्धित विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी पैरेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
राजस्थान के कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा (कक्षा 8) का परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को शालादर्पण वेबपोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।