RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019: क्लास 8 का रिजल्ट घोषित, 100 % पास रहे छात्र, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक
RBSE Class 8th Result 2019 राजस्थान बोर्ड कभी भी क्लास 8 का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और bserexam.in पर चेक करें।
अजमेर, जेएनएन। RBSE 8th Result 2019 RBSE 8th Result 2019 राजस्थान में लंबे समय से कक्षा 8 के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। आखिरकार शुक्रवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। हालांकि राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने पहले ही ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा कर दी थी। कक्षा 8 का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। रिजल्ट में लडकियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। rajeduboard.rajasthan.gov.in और bserexam.net पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
क्लास 8 की परीक्षा में 11 लाख छात्र हुए हैं शामिल
Rajasthan Board के आठवीं की बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे। वे सभी रिजल्ट की प्रतिक्षा कर रहे हैं। यह रिजल्ट केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 14 से 29 मार्च के बीच हुई थी। वैकल्पिक रूप से छात्र रिजल्ट की जांच करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। बोर्ड की यह परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी। एक अनुमान के अनुसार, इस परीक्षा में करीब 11 लाख छात्र शामिल हुए थे। ये सभी रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें रिजल्ट की जानकारी होगी।
RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019 Live Update
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पास होने पर कक्षा 8 के छात्रों को बधाई दी है।
- राजस्थान बोर्ड में 8वीं के छात्रों को मार्क्स की बजाए ग्रेड दिए जाते हैं।
- कक्षा 8 की परीक्षा में 12,54,680 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
- रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
- कक्षा 8 की परीक्षा दने वाले सभी छात्र पास घोषित किए गए। यानी 100 % पास।
- कक्षा 8 के पास प्रतिशत, टापर्स के लिए वेबसाइट पर करें चेक।
- रिजल्ट को थर्ड पार्टी indiaresults.com, examresults.net पर भी चेक किया जा सकता है।
- छात्र अपने रिजल्ट सरकारी वेबसाइट पर देखें।
- रिजल्ट शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। ताजा अपडेट के लिए इस पेज को ताजा करते रहें।
- Rajasthan Board के 8वीं का रिजल्ट डेस्कटॉप के अलावा मोबाइल पर भी आसानी से देखा जा सकता है। मोबाइल पर Rajasthan Board RBSE 8th Result देखने के लिए मोबाइल पर गूगल क्रोम ब्राउजर या सफारी ब्राउजर खोलें।
- राजस्थान बोर्ड ने पहले ही आरबीएसई 8 वीं बोर्ड परिणाम 2019 की तारीख और समय या रिलीज की घोषणा कर दी है। बोर्ड 7 जून, 2019 को शाम 4 बजे परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक किया जा सकता है। परिणाम बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।
- क्लास 8 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। आम तौर पर रिजल्ट rajresults.nic.in पर जारी नहीं किए जाते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट बता रही हैं कि rajresults.nic.in पर भी जारी किए जाएंगे। हालांकि उम्मीदवारों को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने की सलाह दी जाती है। रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट यहां दिए जाएंगे।
- इस साल राजस्थान 8 वीं के रिजल्ट में शामिल छात्रों की 11.5 लाख है जो पिछले साल की तुलना में कम है।
- राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट भी इन वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
- बोर्ड के अधिकारी जल्द ही रिजल्ट करेंगे, जिसमें Rajashtan Board के अध्यक्ष नथमल डिंडेल और सचिव मेघना चौधरी मौजूद रहेंगी।
- छात्रों को ईमेल के जरिए रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा।
- राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दोतेसरा ने ट्वीट कर कहा कि कक्षा 8 के रिजल्ट शुक्रवार, 7 जून, 2019 को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। अजमेर से बोर्ड के अधिकारी जारी करेंगे रिजल्ट।
- राजस्थान बोर्ड ने 3 जून को कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 79.85 फीसदी रिजल्ट रहा।
-10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा।
- राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार आठवीं कक्षा तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता है।
- 2018 में 06 जून को रिजल्ट घोषित किए गए थे।
- पिछले साल कक्षा 8 के रिजल्ट लगभग 12. 96 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 12.74 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इसमें 5.87 लाख लड़कियां और 6.87 लाख लड़के थे।
- कक्षा 8 की परीक्षा के लिए लगभग 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
- राजस्थान बोर्ड के 12 वीं, 10 वीं के रिजल्ट पहले ही जारी हो चुके हैं।
क्लास 8 के रिजल्ट को ऐसे करें चेक
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। हम आपको सरल स्टेप बताएंगे, जिससे रिजल्ट तक पहुंचने में आसानी होगी।
स्टेप 1 - छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in or rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - रिजल्ट पर क्लिक करने पर नया टैब खुलेगा।
स्टेप 4 - रिजल्ट पोर्टल में छात्र रोल नंबर भरें और सबमिट करें।
स्टेप 5 - स्क्रीन पर रिजल्ट आएगा और भविष्य में संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकालें।
क्या है RBSE?
भारतीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान यानि कि BSER राज्य का स्कूल स्तर की शिक्षा का बोर्ड है। इसका मुख्यालय अजमेर में है। 1957 में RBSE की स्थापना की गई थी और इसका गठन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1957 के अंतर्गत किया गया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप