RBSE Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तारीखों में किया बदलाव, एडमिट कार्ड जल्द
RBSE 10th 12th Date Sheet 2023 राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च से 11/12 अप्रैल तक आयोजित की जानी हैं। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की 3 अप्रैल 2023 को होने वाले परीक्षाओं को महावीर जयंती के अवकाश की घोषणा के बाद एक दिन आगे बढ़ाया है।

एजुकेशन डेस्क। RBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की जुटे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर या आरबीएसई) ने वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 10 और कक्षा 12 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम (RBSE Time Table 2023) में बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने 3 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया है, इसके चलते 3 अप्रैल को होने वाले 10वीं और 12वीं पेपर अब एक दिन बाद 4 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले राजस्थान बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं के कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 10वीं के एग्जाम 9 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं के 9 मार्च से 12 अप्रैल तक होने हैं। इस कार्यक्रम के मुताबिक 3 अप्रैल को कक्षा 10 के गणित प्रश्न-पत्र और कक्षा 12 के इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस विषय का पेपर होना था। हालांकि, राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी आरबीएसई रिवाइज्ड डेटशीट 2023 के अनुसार ये दोनों पेपर अब 4 अप्रैल को होंगे। दूसरी तरफ, दोनों ही कक्षाओं के अन्य सभी पेपरों की तारीखें पहले की ही तरह समान रहेंगी।
यह भी पढ़ें - RBSE Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल जारी, 12वीं के 9 मार्च से व 10वीं के 16 मार्च से एग्जाम
RBSE Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जल्द
दूसरी तरफ, राजस्थान बोर्ड द्वारा इस वर्ष आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र स्कूलों को जारी किए जाएंगे, जो कि अपने-अपने पंजीकृत छात्र-छात्राओं को वितरित करेंगे। प्रवेश पत्र से सम्बन्धित अपडेट के लिए स्टूडेंट्स आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।