RBSE Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल जारी, 12वीं के 9 मार्च से व 10वीं के 16 मार्च से एग्जाम
RBSE Date Sheet 2023 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने ईयर 2022-23 के लिए क्लास 10 और क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड डेटशीट के मुताबिक 12वीं के एग्जाम 9 मार्च से और 10वीं के 16 मार्च से।

एजुकेशन डेस्क। RBSE Date Sheet 2023: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE या BSER) ने कक्षा माध्यमिक व माध्यमिक व्यावसायिक और उच्च माध्यमिक व उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 और आरबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 को वीरवार, 12 जनवरी 2023 को जारी किए। इसके साथ ही, आरबीएसई ने राजस्थान बोर्ड 10वीं टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ और राजस्थान बोर्ड 12वीं टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।
RBSE Date Sheet 2023: ऐसे करें डाउनलोड राजस्थान बोर्ड टाइम-टेबल 10वीं, 12वीं कक्षाओं के लिए
ऐसे में राजस्थान राज्य में स्थित और आरबीएसई से सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 10 व कक्षा 12 के विभिन्न स्ट्रीम में पंजीकृत हैं और इस साल आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरा है तो वे अपनी कक्षा व स्ट्रीम के लिए राजस्थान बोर्ड टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को आरबीएसई टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
- आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं डेटशीट 2023 PDF डाउनलोड लिंक
- आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं डेटशीट 2023 PDF डाउनलोड लिंक
RBSE Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से और 10वीं की 16 मार्च से
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल के मुताबिक जहां उच्च माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होंगी तो वहीं कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम 16 मार्च से शुरू होंगे। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की वार्षित परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी तो वहीं कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट्स अपनी-अपनी कक्षा के लिए विषयवार परीक्षा तिथियों के लिए आरबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ और आरबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ ऊपर दिए गए लिंक से डाउनलोड करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।