Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Grade B Result 2024: घोषित हुए आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी सेकेंड फेज के रिजल्ट, 19 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 03:36 PM (IST)

    आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई को शुरू हुई और 16 अगस्त 2024 को समाप्त हुई थी। लिखित परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर 2024 को हुआ था। वहीं अब नतीजो का एलान कर दिया गया है। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 94 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    RBI Grade B Result 2024: नतीजो का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरबीआई ऑफिसर ग्रेड भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर्स ग्रेड (DR) फेज 2 के नतीजो का एलान आधिकारिक वेबसाइट https:// opportunities.rbi.org.in/ पर किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर नतीजो की जांच कर सकते हैं। साथ इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Grade B Result Phase 2 Result 2024: भेजना होगा बायोडाटा सहित अन्य डिटेल्स 

    इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ बायोडाटा और संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों/ प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां 21 नवंबर, 2024 तक आरबीआई सर्विसेज बोर्ड को ईमेल आईडी documentrbisb@rbi.org.in पर जमा करनी चाहिए। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि बायोडाटा और अन्य दस्तावेजों को जमा करने के संबंध में भविष्य के सभी पत्राचार और प्रश्न केवल ई-मेल आईडी documentrbisb@rbi.org.in पर ही पूछे जा सकते हैं। दस्तावेज़ भेजते समय कैंडिडेट्स को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगी, जैसे कि बायोडाटा एक अलग पीडीएफ फाइल में अटैच्ड किया जाना चाहिए।

    डेट ऑफ बर्थ के वैरीफिकेशन के लिए दसवीं कक्षा पास होने की मार्कशीट या फिर माध्यमिक विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र ही मान्य किया जाएगा। जन्मतिथि के सत्यापन के लिए इनके अलावा, किसी अन्य दस्तावेज़ पर विचार नहीं किया जाएगा। मैट्रिक पासिंग सर्टिफिकेट में उल्लेखित नाम को ही ऑनलाइन आवेदन पत्र और भेजे जा रहे दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए माना जाएगा। दसवीं के बाद नाम में बदलाव का दावा करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मैट्रिक में दर्ज नाम और अन्य प्रमाणपत्रों/ दस्तावेजों के बीच किसी भी विसंगति के मामले में, साक्षात्कार के समय मूल शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। साथ ही यह क्लीयर करना होगा कि प्रमाणपत्रों में दिए गए दोनों नाम एक ही हैं।  इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 94 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    RBI Grade B Result Phase 2 Result 2024: आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी सेकेंड फेज रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

    आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी सेकेंड फेज रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाएं। अब होमपेज पर, वर्तमान रिक्तियां-परिणाम पर जाएं। ऑफिसर ग्रेड बी चरण II परिणाम लिंक पर क्लिक करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें