Ramayana Quotes: भगवान राम के इन विचारों से लें प्रेरणा, बदल जायेगा आपका नजरिया
भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम का दर्जा दिया गया है क्योंकि उन्होंने कभी भी किसी प्रकार की मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना पू ...और पढ़ें
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीराम को विष्णु भगवान का सातवां अवतार माना जाता है। राम जी ने अपना पूरा जीवन एक आम इंसान की तरह ही गुजारा और उन्होंने पूरे जीवनकाल में कभी भी किसी भी प्रकार की मर्यादा को पार नहीं किया, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कहा गया। उन्होंने अपना जीवन सादगी और उच्च विचारों के साथ व्यतीत किया।
अगर कोई व्यक्ति उनके द्वारा अपनाये गए मूल्यों या उनके द्वारा अपनाये गए विचारों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करता है तो वर्तमान परिस्थिति में भी वो अपना जीवन सुख, समृद्धि और समाज में अपनी पहचान बना के जी सकता है। हम यहां भगवान राम से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रेरणादायी विचारों को दे रहे हैं जिनको फॉलो कर आप आसानी से भगवान राम के सुझाये गए पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।
भगवान राम के प्रेरणादायी विचार
- अगर कोई व्यक्ति दूसरे का हित करने की अभिलाषा रखता है और सदैव ही दूसरों की सहायता करने के लिए तत्पर रहता है, उनके लिए इस सम्पूर्ण संसार में कुछ भी असंभव नहीं है।
- क्रोध हमारा शत्रु है और यह हमारे जीवन का अंत करने में सक्षम है। क्रोध हमारा ऐसा शत्रु है जिसका चेहरा तो हमारे मित्र की तरह होता है इसलिए इस पर हमेशा काबू रखें।
- श्रीराम की मर्यादा हमें सिखाती है कि परिस्थितियां हमारे लिए समस्या नहीं बनतीं, समस्याएं तब उत्पन्न होती हैं, जब हम नहीं जानते कि अमुक परिस्थितियों से कैसे निपटें।
- हर व्यक्ति को अपने से बड़ों की बात माननी चाहिए और छोटों से प्रेम से मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार से अपने से बड़ों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए।
- चरित्रहीन व्यक्ति की मित्रता करने से बचना चाहिए, क्योंकि चरित्रहीन की मित्रता उस पानी की बूंद के समान है जो कमल की पंखुड़ी पर रहकर उससे चिपक नहीं सकती।
- आपको जैसा भी जीवन प्राप्त हुआ है उसे अच्छी तरह से जिएं, क्योंकि अपने जीवन का अंत कर देने में कोई भी अच्छाई नहीं होती अर्थात सुख और आनंद का रास्ता जीवन जीने से ही निकलता है।
- लोभ और दिखावा करने से मनुष्य को सदैव ही बचना चाहिए।
- लोगों को अहंकार को त्यागकर साधारण तरीके से पेश आना चाहिए, इससे लोग आपके साथ जुड़े रहेंगे।

अगर आप यहां दिए जा रहे विचारों को अपने जीवन में शामिल करते हैं तो अवश्य ही आप एक बेहतर इंसान बन सकते हैं। ऐसे इंसान भगवान को प्रिय लोगों में से होते हैं।
यह भी पढ़ें- Republic Day 2024 Speech: गणतंत्र दिवस पर ऐसे तैयार करें भाषण, दमदार बनेगी स्पीच

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।