Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan SET Exam Date 2023: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट डेट बदली, यहां चेक करें नई तिथि

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 25 Feb 2023 11:05 AM (IST)

    Rajasthan SET Exam Date 2023 आधिकारिक सूचना के अनुसार राजस्थान सेट 2023 परीक्षा जो 19 मार्च 2023 को आयोजित होने वाली थी अब 26 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। कुछ कारण से तिथियां बदल दी गई हैं।

    Hero Image
    Rajasthan SET Exam Date 2023: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट की डेट बदल गई है।

    एजुकेशन डेस्क। Rajasthan SET Exam Date 2023: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट की डेट बदल गई है। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा (Govind Guru Tribal University, Banswara ने राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 या राजस्थान सेट 2023 (Rajasthan State Eligibility Test 2023 or Rajasthan SET 2023) परीक्षा तिथि को रिवाइज्ड कर दिया है। अब यह परीक्षा 26 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी रिलीज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    आधिकारिक सूचना के अनुसार, राजस्थान सेट 2023 परीक्षा, जो 19 मार्च 2023 को आयोजित होने वाली थी, अब 26 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। कुछ कारण से तिथियां बदल दी गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर https://www.ggtu.ac.in/ इस संबंध में संशोधित कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    Rajasthan SET 2023: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट डेट नोटिफिकेशन की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सबसे पहले उम्मीदवारों को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ggtu.ac.in/ पर जाएं। अब होमपेज पर SET 2023 सेक्शन में जाएं। अब SET अधिसूचना पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करके शेड्यूल डाउनलोड करें और जांचें। अभ्यर्थी इसका पीडीएफ का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग 

    Rajasthan SET में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पत्रों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगा। गलत आंसर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। उम्मीदवार पोर्टल से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं, इस परीक्षा से जुड़े विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन कितने दिन में होंगे शुरू, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट