Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    NEET UG 2023: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन कितने दिन में होंगे शुरू, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 12:50 PM (IST)

    NEET UG 2023 इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र नीट के लिए 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवार के पास अनिवार्य विषयों के रूप ...और पढ़ें

    NEET UG 2023: नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 07 मई, 2023 को किया जाएगा।

    एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2023: लंबे समय से अभ्यर्थी जानना चाह रहे हैं कि नीट यूजी परीक्षा 2023 रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगी। इस संबंध में ताजा अपडेट आ रही है कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन रिलीज हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए इंफोर्मेशन बुलेटिन और आधिकारिक शेड्यूल दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर रिलीज कर देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च, 2023 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि एनटीए ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं रिलीज की है तो उम्मीदवारों को पोर्टल पर ही नजर बनाकर रखनी होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सूचना रिलीज होने के बाद पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। नीट यूजी 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

    ये चाहिए योग्यता 

    इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र नीट के लिए 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार के पास अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12 पास होना चाहिए। NTA ने अभी तक NEET परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में बदलाव नहीं किया है और इसलिए इसके यही रहने की उम्मीद है, हालांकि लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

    बता दें कि नीट यूजी 2023 परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाते हैं और यह पेपर 720 अंकों का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।  

    यह भी पढ़ें: NEET 2023 Exam: मेडिकल कॉलेजों में लेना है दाखिला तो पढ़ें कब से शुरू होंगे नीट यूजी रजिस्ट्रेशन