Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Railway Group D: आरआरबी ग्रुप डी फॉर्म भरते समय हो गई गलती तो जल्द कर लें सुधार, 13 मार्च तक ओपन रहेगी करेक्शन विंडो

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 01:10 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से ग्रुप डी भर्ती करेक्शन विंडो आज यानी 4 मार्च से ओपन कर दी गई है जो 13 मार्च 2025 तक खुली रहेगी। जिन भी अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है वे तय तिथियों में पोर्टल पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के माध्यम से 32438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    Railway Group D vacancy 2025: ग्रुप डी फॉर्म में 13 मार्च तक करेक्शन करने का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 1 मार्च एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 निर्धारित थी। जिन भी अभ्यर्थियों ने तय तिथियों के अंदर आवेदन शुल्क सहित फॉर्म भरा है और उनसे फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है तो उनके पास अब इसमें संशोधन करने का मौका है। रेल भर्ती बोर्ड की ओर से RRB Group D Correction Window आज यानी 4 मार्च से ओपन कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 13 मार्च 2025 तक ओपन रहेगी। अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉग इन के माध्यम से कर पाएंगे त्रुटि-सुधार

    आपको बता दें कि आरआरबी की ओर से करेक्शन विंडो लिंक rrbapply.gov.in पर एक्टिव है। यहां पर आपको लॉग इन डिटेल भरकर सबमिट करनी है। इसके बाद जिन फील्ड्स में संशोधन किया जा सकेगा वो ओपन हो जाएंगी। अब इनमें से जिस भी फील्ड में आपसे फॉर्म भरते समय गलत जानकारी दर्ज हो गई है उसमें सुधार कर लें।

    RRB Group D Correction Window Link

    कैसे होगा इस भर्ती के लिए चयन

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले रिटेन टेस्ट से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किये जाएंगे। अंत में अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन टेस्ट से गुजरना होगा। सभी चरणों को ध्यान में रखकर ही उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से आरआरबी की ओर से ग्रुप डी लेवल 1 के 32438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    फिजिकल टेस्ट के लिए पात्रता

    फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दूरी दौड़ के रूप में 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

    महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। रनिंग में महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट के लिए सभी उम्मीदवारों को केवल एक चांस दिया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- RRB JE: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती CBT-2 एग्जाम पोस्टपोंड, जानें कब आएगा सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट