PSEB Class 5, 8 Result 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं क्लास रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, पढ़ें कब होंगे जारी
पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो सकेंगे। पिछले साल 5वीं कक्षा के नतीजे 1अप्रैल 2024 को जारी कर दिए गए थे। हालांकि इस वर्ष भी जल्द रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी इसे पोर्टल से चेक कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट है। दोनों कक्षाओं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है। यह उम्मीद इसलिए है क्योंकि पिछले वर्षो में 5वीं और आठवीं क्लास के रिजल्ट अप्रैल महीने में ही जारी किए गए थे। हालांकि, अभी तक PSEB ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
पंजाब बोर्ड की ओर से 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च 2025 के बीच हुई थीं। वहीं, आठवीं कक्षा की 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, अब परीक्षार्थी रिजल्ट की राह देख रहे हैं, जो कि जल्द जारी हो सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम देख सकते हैं।
How to check PSEB 5th and 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
1. सबसे पहले परीक्षार्थी या पैरेंट्स PSEB की आधिकारिक साइट www.pseb.ac.inपर जाएं।
2. अब होम पेज पर उपलब्ध PSEB कक्षा 5वीं या 8वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।6. आगे की जरूरत के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
PSEB Class 5th Result 2025: पिछले सालों में ऐसा रहा है 5वीं कक्षा का परिणाम
साल 2024 में पीएसईबी 5वीं कक्षा का परिणाम 1 अप्रैल को घोषित किया गया था। स्कोरकार्ड 2 अप्रैल को जारी किया गया था। परीक्षा में 99.84% छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। वहीं, साल 2023 में, पंजाब बोर्ड कक्षा 5 का परिणाम 6 अप्रैल को घोषित किया गया था। रिजल्ट के एक दिन बाद यानी कि स्कोरकार्ड 7 अप्रैल को जारी किया गया था। इस साल पास प्रतिशत 99.69% रहा था। साल 2022 में, पंजाब बोर्ड 5वीं का परिणाम 6 मई को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 7 मई को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया था।
बता दें कि इसके पहले एमपी बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।