PSEB 8th Result 2023: इस तारीख को घोषित हो सकते हैं पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के नतीजे, जानें चेक करने का तरीका
PSEB 8th Result 2023 Date पंजाब बोर्ड ने PSEB कक्षा 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी और 22 मार्च 2023 को आयोजित की थी। इसके बाद से ही कांपियों की जांच शुरू हुई थीं। वहीं अब संभावना है कि जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। PSEB 8th Result 2023 Date: पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के परिणाम का स्टूडेंट्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट्स जानना चाह रहे हैं कि नतीजे कब घोषित होंगे। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट अभी तक पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Punjab School Education Board) की ओर से जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले एक या दो दिनों में नतीजे घोषित हो जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड PSEB 8th Result 2023 1 मई, 2023 तक जारी हो सकता है। चूंकि अभी बोर्ड ने कोई सूचना जारी नहीं की है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पीएसई की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपडेट चेक करते रहें।
पंजाब बोर्ड ने PSEB कक्षा 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी और 22 मार्च, 2023 को आयोजित की थी। वहीं, पिछले साल, कक्षा 8 की परीक्षाओं के लिए कुल 3,07,942 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3,02,558 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। PSEB कक्षा 8 की परीक्षा पिछले साल 7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8 की परीक्षा के लिए कुल 98.25 पास प्रतिशत दर्ज किया था। वहीं, इस साल कैसा प्रतिशत रहेगा, जिसकी जानकारी जल्द ही उपलब्ध होगा।
PSEB 8th Result 2023 Date: पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स
पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स दोनों को ही आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। अब दिखाई देने वाले होमपेज पर, पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। एक नया लॉगिन पेज खुलेगा अपना रोल नंबर या अन्य पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें
विवरण जमा करें और PSEB 8वीं का परिणाम देखें। अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।