यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE 10,12 Result 2023: इस साल टूट गया था रिकार्ड, 12वीं में 98 फीसदी से ऊपर गया था रिजल्ट, जानें परिणाम डेट
CBSE 10th12th Result 2023 सीबीएसई बोर्ड दसवीं बारहवीं के परिणामों की जल्द घोषणा करेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.nic.in cbse.gov.in और ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। CBSE 10th,12th Result 2023: सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की घोषणा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023 और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद परिणाम, पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट घोषित हो जाएगी। लेकिन अगर पिछले साल के परिणामों को देखें तो साल 2014 में 12वीं कक्षा का परिणाम 98 फीसदी से ज्यादा रहा था।
इस साल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 98.86 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 98.73 रहा था। वहीं, इसके बाद साल 2015 में 12वीं का पास प्रतिशत 97.32 और 2016 में 96.21 फीसदी रहा था। हालांकि, पिछले साल जब परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की गई थीं, तब 12वीं का परिणाम 94.40 फीसदी रहा था। वहीं, साल 2021 में 99.04 और साल 2020 में 91.46 फीसदी रहा था। बता दें कि पिछले साल, सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 22 जुलाई को टर्म 2 परीक्षाओं के लिए घोषित किए गए थे। हालांकि, इस साल परीक्षाएं सामान्य तौर पर पुराने पैटर्न पर वर्ष में एक बार आयोजित की गई है। एग्जाम फरवरी में शुरू होकर 10वीं की परीक्षाएं मार्च में और 12वीं के पेपर अप्रैल में समाप्त हो गए थे। ऐसे में नतीजे भी जल्द जारी हो सकते हैं।
CBSE 10th,12th Result 2023: सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
स्टेप1: स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: नए पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो प्रदर्शित होगी।
स्टेप5: रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
स्टेप 6: सबमिट टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 7: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप8: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।
