PSEB 5th Class Result 2022: पंजाब बोर्ड ने 5वीं कक्षा का परिणाम किया घोषित, pseb.ac.in पर ऐसे करें चेक
PSEB 5th Class Result 2022 पंजाब बोर्ड द्वारा शेयर किए गए डिटेल्स के अनुसार 7 मई को घोषित PSEB 5वीं कक्षा का परिणाम 2022 मार्च में आयोजित परीक्षा के लिए है। परीक्षा में राज्य भर से लगभग 3 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। PSEB 5th Class Result 2022: पंजाब बोर्ड ने 5वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Punjab School Examination Board, PSEB) ने टर्म 2 परीक्षा के लिए PSEB Class 5 Result 2022 घोषित कर दिया है। बोर्ड ने पंजाब 5 वीं कक्षा के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर लिंक एक्टिव किया गया है। परीक्षा में कुल 99 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं एग्जाम में 99.52% छात्र पास हुए हैं। वहीं एग्जाम में 99.67% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। पंजाब बोर्ड द्वारा शेयर किए गए डिटेल्स के अनुसार, राज्य भर से लगभग 3 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
Punjab Class 5 Result 2022: ये हैं महत्वपूर्ण आंकड़े
परीक्षा प्रारंभ तिथि- 15 मार्च 2022
परीक्षा समाप्ति तिथि- 23 मार्च 2022
परीक्षा में छात्रों की कुल संख्या- 3 लाख
परीक्षा में कुल पास प्रतिशत- 99.57%
परीक्षा में लड़कों में पास प्रतिशत- 99.52%
परीक्षा में लड़कियों में पास प्रतिशत- 99.67%
पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा में, जो भी छात्र-छात्राएं परीक्षाएं में शामिल हुए थे, वे और उनके पैरेंट्स दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर करके अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे भी आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।
Punjab Class 5 Result 2022: पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स या अभिभावक पीएसईबी कक्षा 5 परिणाम 2022 की जांच करना चाहते हैं, वे वेबसाइट pseb.ac.in पर आसानी से लॉग इन करके ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद, आपको शीर्ष मेन्यू में दिए गए परिणाम टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपको अब तक घोषित पंजाब बोर्ड परिणामों की तिथि-वार सूची के साथ एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा। इस पेज पर आपको 'प्राथमिक परीक्षा परिणाम, मार्च 2022 अब उपलब्ध' का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें। दिए गए स्थान में अपना परीक्षा रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपने हॉल टिकट के सत्यापित करें और जमा करें। इसके बाद, आपका PSEB 5वीं कक्षा का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।