HP Board 12th Term 1 Result 2022: घोषित हुए हिमाचल बोर्ड 12वीं के टर्म 1 के नतीजे, इस लिंक से करें चेक
HP Board 12th Term 1 Result 2021-2022 एचपीबीओएसई द्वारा कक्षा 12 की टर्म 1 परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा 8 फरवरी 2022 को कर दी गई है। बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार स्टूडेंट्स के अंक आज जारी कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। HP Board 12th Term 1 Result 2021-2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) द्वारा कक्षा 12 की टर्म 1 परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कल, 8 फरवरी 2022 को कर दी गयी। बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जमा दो पहले चरण की परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के अंक जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में हिमाचल बोर्ड 12वीं की टर्म 1 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 87 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अपना एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए एचपी बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स विभिन्न विषयों के लिए अपने अंक और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड और प्रिंट कर पाएंगे।
इस लिंक से देखें हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे
7 फरवरी 2022 को घोषित होने की थी सूचना
इससे पहले, हिमाचल बोर्ड कक्षा 12 टर्म 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) द्वारा कल, 7 फरवरी 2022 को किये जाने की जानकारी साझा की गयी थी। बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल बोर्ड से राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में जमा दो की कक्षाओं में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं दो चरणों में आयोजन के अंतर्गत पहले चरण के नतीजों की घोषणा 7 फरवरी 2022 को दोपहर के बाद की जानी थी।
यह भी पढ़ें - HPBOSE First Term Result: हिमाचल बोर्ड आज घोषित करेगा जमा दो फर्स्ट टर्म का रिजल्ट, यहां करें चेक
एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 के रिचेकिंग और रिवैल्यूएशन का मौका
छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार स्टूडेंट्स की टर्म 1 परीक्षाओं की कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन दोनो का मौका दिया जाएगा। ऐसे में जो भी छात्र या छात्राओं एचपी बोर्ड टर्म 1 रिजल्ट 2022 में मिले अंकों से असंतुष्ट होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। एचपी बोर्ड द्वारा रिचेकिंग और रिवैल्यूएशन के लिए एचपीबीओएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख से 15 दिनों का समय दिये जाने की घोषणा की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।