Odisha Police SI Admit Card 2023: ओडिशा सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड OPRB ने जारी किए
Odisha Police SI Admit Card 2023 OPRB ने ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर एक्टिव किया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रिफ्रेंस नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल्स भरकर सबमिट करनी होंगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दी गई डिटेल की जांच कर लें।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Odisha Police SI Admit Card 2023: ओडिशा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर। ओडिशा पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने ओडिशा पुलिस एसआइ एडमिट कार्ड को आज यानी बृहस्पतिवार 16 नवंबर को जारी करते हुए इन्हें डाउनलोड करने हेतु लिंक को भी एक्टिव कर दिया है।
Odisha Police SI Admit Card 2023: इन स्टेप में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
OPRB ने ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, odishapolice.gov.in पर एक्टिव किया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रिफ्रेंस नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल्स भरकर सबमिट करनी होंगी। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। साथ ही, डाउनलोड की गई सॉफ्ट कॉपी को भी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने तक सुरक्षित रखें।
OPRB ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दी गई डिटेल की जांच कर लें। यदि कोई त्रुटि हो तो OPRB से तुरंत संपर्क करके सुधार करा लें।
यह भी पढ़ें - ECIL Recruitment 2023: ईसीआईएल ने टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, बीटेक पास करें अप्लाई
Odisha Police SI Admit Card 2023: 26 नवंबर को होनी है परीक्षा
उम्मीदवार अपना ओडिशा पुलिस एसआइ एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकेंगे। ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किए जाने की घोषणा की है। इस लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अंग्रेजी तथा उड़िया भाषा का होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर के लिए 90 मिनट उम्मीदवारों के पास होंगे। दूसरा पेपर जनरल स्टडीज का होगा और इसमें 200 प्रश्न होंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट का समय दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।