Odisha Police Constable Admit Card: ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, 7 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
ओडिशा पुलिस विभाग की ओर से Odisha Police Constable/ Sepoy Recruitment 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अब आवेदनकर्ता इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी एग्जाम की शुरुआत 7 दिसंबर से की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ओडिशा राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 2080 पदों पर भर्ती चल रही है जिसके लिए परीक्षा की शुरुआत 7 दिसंबर से होने जा रही है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 2 दिसंबर 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ओडिशा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप मांगी गई डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड का लिंक इस पेज पर भी डायरेक्ट उपलब्ध करवा दिया गया है।
7 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
ओडिशा पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक Odisha Police Constable/ Sepoy Recruitment 2024 के लिए परीक्षा की शुरुआत राज्य के विभिन्न जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7 दिसंबर 2024 से शुरू की जाएगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको e-Admit card for the post of Constables / Sepoys पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको मांगी गई डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
मॉक टेस्ट के लिए लिंक कल होगा एक्टिव
इस भर्ती की परीक्षा तैयारियों के लिए ओडिशा पुलिस विभाग की ओर से मॉक टेस्ट लिंक कल डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया जायेगा। अभ्यर्थी कल से इस लिंक का उपयोग करके मॉक टेस्ट दे सकेंगे और अपनी परीक्षा तैयारियों को और भी पुख्ता कर सकेंगे।
परीक्षा पैटर्न
ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 वहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है, ऐसे में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में सवाल उड़िया लैंग्वेज, इंग्लिश लैंग्वेज, अर्थमेटिक, जनरल नॉलेज, सिचुएशन अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज विषयों स पूछे जाएंगे। प्रश्नों का आधार 10वीं कक्षा का रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।