Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NVS Class 6, 9 Results 2024: नवोदय विद्यालय 6वीं और 9वीं कक्षाओं में दाखिले की मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 08:39 AM (IST)

    NVS द्वारा 6वीं तथा 9वीं कक्षाओं के प्रवेश परीक्षा परिणामों (NVS Class 6 9 Results 2024) के अंतर्गत दाखिले के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची (Merit List) जारी की जाएगी। इस सूची को समिति द्वारा आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे का नाम चयन सूची में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

    Hero Image
    NVS Class 6, 9 Results 2024: 9वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जवाहर नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित चयन परीक्षा (JNVST) के नतीजों (NVS Class 6, 9 Results 2024) का इंतजार इसमें सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं और उनके पैरेंट्स को है। समिति द्वारा दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो नतीजों की घोषणा एक-दो दिन में यानी बुधवार, 27 मार्च 2024 तक की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NVS Class 6, 9 Results 2024: मेरिट लिस्ट होगी जारी

    NVS द्वारा 6वीं तथा 9वीं कक्षाओं के प्रवेश परीक्षा परिणामों (NVS Class 6, 9 Results 2024) के अंतर्गत दाखिले के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची (Merit List) जारी की जाएगी। इस सूची को समिति द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे का नाम चयन सूची में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाना है, जहां पर परिणाम से सम्बन्धित लिंक को एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

    NVS Class 9 Results 2024: 20 लाख में से होगा चयन

    NVS द्वारा देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 9 की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए चयन सूची जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समिति द्वारा 10 फरवरी को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

    यह भी पढ़ें - नवोदय विद्यालय में कराना है बच्चे का एडमिशन तो पहले समझ लें पूरी प्रवेश प्रक्रिया, नहीं आएगी कोई मुश्किल

    दूसरी तरफ, कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 4 नवंबर 2023 को आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे चरण का आयोजन 20 जनवरी 2024 को किया गया। जिन छात्र-छात्राओं को पहले चरण में उत्तीर्ण घोषित किया गया था, उनके लिए दूसरे चरण में इंटरव्यू, सोशल स्किल्स, पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner