Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA SWAYAM July 2023 सेमेस्टर एग्जाम शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, 30 Nov को होने वाली परीक्षा अब इस डेट में होगी

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 03:36 PM (IST)

    NTA SWAYAM July 2023 स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई 2023 सेमेस्टर से जुड़े किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्प डेस्क 01-4075 9000 को कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स चाहें तो swayamnta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 2 और 04 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

    Hero Image
    NTA SWAYAM July 2023 सेमेस्टर एग्जाम शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NTA SWAYAM July 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM जुलाई सेमेस्टर एग्जाम के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक, 30 नवंबर को होने वाली स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई 2023 सेमेस्टर की परीक्षा अब 04 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण लिया गया है। इसलिए, जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल को देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना में यह निर्णय लिया गया है कि 30 नवंबर 2023 को होने वाली SWAYAM जुलाई 2023 सेमेस्टर परीक्षा को देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण चलते आगे बढ़ाया जा रहा है। अब यह एग्जाम 04 दिसंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, 1 और 2 दिसंबर 2023 को होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी। पहले जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। इसके तहत, शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

    NTA SWAYAM July 2023: हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क 

    जुलाई एग्जाम से जुड़े किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्प डेस्क 01-4075 9000 को कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। बता दें कि NTA SWAYAM 2023 जुलाई सत्र परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, 8 नवंबर, 2023 है। वहीं, उम्मीदवार 9 नवंबर तक शुल्क भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के लिए आवेदन सुधार विंडो 10 नवंबर, 2023 को खुलेगी।

    यह भी पढ़ें: NTA SWAYAM July 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, नवंबर और दिसंबर में होगी परीक्षा

    comedy show banner
    comedy show banner