Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA SWAYAM July 2023 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 1, 2 और 3 दिसंबर को होगी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 05:11 PM (IST)

    NTA SWAYAM July 2023 स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर/ईमेल और डेट ऑफ बर्थ एंटर करनी होगी। इसके बाद स्लिप उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 1 2 और 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    NTA SWAYAM July 2023 एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NTA SWAYAM July 2023: एनटीए ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स जुलाई 2023 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने SWAYAM परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर रिलीज की है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर एडवांस सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर/ईमेल और डेट ऑफ बर्थ एंटर करनी होगी। इसके बाद स्लिप उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 1, 2 और 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परीक्षा शहर की सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।  

    NTA SWAYAM July 2023 एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

    एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, अग्रिम शहर सूचना पर्ची के लिए लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यकतानुसार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब SWAYAM जुलाई 2023 सिटी स्लिप प्रदर्शित की जाएगी। अब स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    एनटीए की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है।

    यह केवल, परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। वहीं, एनटीए SWAYAM जुलाई 2023 सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र भी पोर्टल पर ही रिलीज किए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: Internship: इंटर्नशिप पीरियड के दौरान खूब काम आएंगे ये टिप्स, जॉब कंफर्म कराने में भी करेंगी हेल्प

    comedy show banner
    comedy show banner