Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIOS Date Sheet 2022: 16 सितंबर से होंगे 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, विषयवार तारीखों के लिए डेटशीट जारी

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2022 09:46 AM (IST)

    NIOS Date Sheet 2022 OUT राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री के लिए पब्लिक प्रैक्टिकल एग्जाम सितंबर 2022 की विषयवार परीक्षा कार्यक्रम और इसमें सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि घोषित कर दी है।

    Hero Image
    एनआइओएस डेटशीट 2022 को स्टूडेंट्स एनआइओएस की आधिकारिक वेबसाइट, nios.ac.in से डाउनलोड करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NIOS Date Sheet 2022 OUT: एनआइओएस से 10वीं, 12वीं कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने सेकेंड्री (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किए जाने वाले पब्लिक प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। संस्थान द्वारा आज यानि मंगलवार, 23 अगस्त 2022 को जारी एनआइओएस प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट 2022 के अनुसार, 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 सितंबर से आयोजित की जाएंगी। दोनों ही कक्षाओं के पब्लिक प्रैक्टिकल एग्जाम 1 अक्टूबर 2022 तक विषयवार घोषित तारीखों के अनसार किए जाएंगे। स्टूडेंट्स एनआइओएस की आधिकारिक वेबसाइट, nios.ac.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से विषयवार प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIOS प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट 2022 PDF डाउनलोड लिंक

    एनआइओएस द्वारा प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट 2022 को लेकर जारी नोटिस के अनुसार चूंकि प्रायोगिक परीक्षाएं एक छोटे समूह बनाकर आयोजित की जाती हैं इसलिए परीक्षार्थियों को अपने आवंटित समूह की जानकारी के लिए अपने सेंटर सुप्रींटेंडेंट/कोऑर्डिनेटर से संपर्क करना होगा।

    NIOS Date Sheet 2022: प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड इस समय होंगे जारी

    इसके साथ ही, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने NIOS प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट 2022 के साथ-साथ इन प्रायोगिक परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए सूचना-सह-हॉल टिकट (Intimatation-cum-Hall Ticket) जारी किए जाने की तिथि घोषित की है। संस्थान के नोटिस के अनुसार स्टूडेंट्स अपना एडमि़ट कार्ड सितंबर 2022 को पहले सप्ताह के दौरान डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री के छात्र-छात्राएं अपना एनआइओएस प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद स्टूडेंट लॉग-इन में जाना होगा और फिर अपने यूजर नेम/ईमेल व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके छात्र अपना प्रायोगिक परीक्षा सितंबर 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी स्टूडेंट लॉग-इन पेज पर जा सकते हैं।

    एनआइओएस प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक