Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIFT 2024 Answer Key: एनआईएफटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 01:53 PM (IST)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFT 2024) के लिए आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट स्टूडेंट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ उपलब्ध करवा दी गयी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे वेबसाइट या इस पेज से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    Hero Image
    NIFT 2024 Answer Key यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFT 2024) का आयोजन 5 फरवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था उनके लिए अब आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गयी है। आंसर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर उपलब्ध करवाई गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

    NIFT 2024 Answer Key OUT: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

    • एनआईएफटी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर NIFT 2024 Answer Key Challenge Window Open पर क्लिक करें।
    • अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    • जानकारी सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
    • आंसर की डाउनलोड करने के बाद आप इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।

    NIFT 2024 Answer Key डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    NIFT 2024: कल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो आप कल यानी 19 फरवरी 2024 सुबह 11 बजे तक उस पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    आपके द्वारा आपत्ति का विश्लेषकों की टीम द्वारा समाधान किया जाएगा और अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: आरआरबी ने टेक्नीशियन के 9 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, पढ़ें टॉप-10 फैक्ट्स

    comedy show banner
    comedy show banner