Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Exam 2023: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू, 7 मई को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर ये है ताजा अपडेट

    NEET UG Exam 2023 उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि नीट यूजी परीक्षा सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उन्हें आवंटित केंद्र बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के लिए हॉल टिकट परीक्षा के दिन से लगभग एक सप्ताह पहले जारी होने की उम्मीद है।

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Wed, 26 Apr 2023 02:47 PM (IST)
    Hero Image
    NEET UG Exam 2023: नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 07 मई, 2023 को होना है।

     एजुकेशन डेस्क। NEET UG Exam 2023: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। यूजी प्रोगाम में एडमिशन के लिए अगले महीने मई के पहले सप्ताह में 07 तारीख को नीट यूजी परीक्षा 2023 का आयोजन होना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) परीक्षा का आयोजन हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य रीजनल भाषाओं में किया जाएगा। वहीं, एग्जाम के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में शामिल एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द रिलीज किए जाएंगे। संभावना है कि आज से एक-दो दिनों के बीच परीक्षा शहर की सूची घोषित कर दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, स्लिप रिलीज होने के बाद प्रवेश पत्र भी जल्द रिलीज कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि हॉल टिकट भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिलीज कर दिए जाएं। बता दें कि इस साल, नीट यूजी 2023 के लिए 20.87 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 11.8 लाख महिला उम्मीदवार और 9.02 लाख पुरुष शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: नीट यूजी एग्जाम से पहले NTA ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 20 लाख कैंडिडेट्स पढ़ें

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2023 के लिए टूटे सारे रिकॉर्ड, कुल 20 लाख से ज्यादा आए आवेदन, 12 लाख फीमेल कैंडिडेट्स ने किया अप्लाई

    NEET UG Exam 2023: नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स  

    नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in 2023 पर जाएं। अब होमपेज पर NEET परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।आवंटित पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करें।

    एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद डाउनलोड करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इसे ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुसार एक बार एग्जाम सेंटर के बारे में अच्छी तरह पूरा पता कर लें। इसके बाद ही एग्जाम में शामिल हों। 

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: नीट यूजी पोस्टपोन की उठी मांग, स्टूडेंट्स बोले- लगातार बढ़ रहे हैं कोविड के मामले