Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2023 Topper: राजस्थान के पार्थ ने नीट में हासिल की 10वीं रैंक, यहां से जानें सफलता की कहानी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 06:18 PM (IST)

    NEET UG 2023 Topper नीट यूजी 2023 रिजल्ट एनटीए की ओर से जारी कर दिया गया है। राजस्थान के पार्थ खंडेलवाल ने नीट यूजी 2023 में देशभर में 10वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 720 अंकों में 715 अंक हासिल करके AIR 10th प्राप्त की है।

    Hero Image
    NEET UG 2023 Topper: राजस्थान के रहने वाले पार्थ ने नीट में हासिल की 10वीं रैंक।

    NEET UG 2023 Topper: हमारे देश में मेडिकल क्षेत्र में नीट की परीक्षा को सबसे कठिन माना जाता है। इस परीक्षा में अगर कोई टॉपर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करता है तो उसके व उसके परिवार का नाम रोशन हो जाता है। इसी क्रम में राजस्थान के पार्थ ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) यूजी 2023 में देशभर में 10वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। पार्थ खंडेलवाल ने नीट यूजी की परीक्षा में 720 अंकों में से 715 अंक प्राप्त किये हैं। आपको बता दें कि नीट यूजी 2023 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किया गया है। नीट यूजी 2023 में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती ने देश भर में AIR 1 हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023 AIR 1: वरुण चक्रवर्ती की सफलता बताती है छोटे शहरों की अहमियत, ऐसे मिले फुल मार्क्स

    NEET UG Topper 2023 AIR 16: हार्डवर्क है सफलता की कुंजी

    नीट 2023 में 10वीं रैंक हासिल करने वाले पार्थ ने बातचीत के दौरान बताया कि कठिन परिश्रम और पढ़ाई को लेकर नियमितता ही सफलता की कुंजी है। वे एक दिन में 12 घंटे तक अध्ययन करते थे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से बिल्कुल दूरी बना ली थी। अपने आपको तरोताजा रखने के लिए के वे अपने दोस्तों से बातचीत करते थे।

    NEET UG Topper 2023: परिवार का मिला सहयोग

    पार्थ खंडेलवाल जयपुर के बनीपार्क के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सुधीर खंडेलवाल और माता का नाम ऋतु खंडेलवाल है। पार्थ के पिता ड्राई फ्रूट्स के व्यापारी हैं। पार्थ ने बताया की उनकी बहन जान्हवी ने उन्हें मोटिवेट किया। वे भी मेडिकल स्टूडेंट है। पार्थ ने बताया की परीक्षा की तैयारी के दौरान मेरी फैमिली, दोस्तों और टीचर्स ने मदद की। आगे चलकर पार्थ एम्स दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023 AIR 8: कड़ी मेहनत से ओडिशा के स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने हासिल की नीट में 8वीं रैंक