Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2023 Admit card: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जल्द होंगे रिलीज, ये है डाउनलोड का आसान तरीका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 03:48 PM (IST)

    NEET UG 2023 Admit card नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 7 मई 2023 को होगा। यह एग्जाम एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न क्भाषाओं में पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

    Hero Image
    NEET UG 2023 Admit card: नीट यूजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द होंगे रिलीज।

    एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2023 Admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर पाएंगे। NTA नीट यूजी प्रवेश पत्र से पहले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में सूचित करने के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज करेगा। यह भी पोर्टल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    How to download NEET UG admit card 2023: नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in 2023 पर जाना होगा। अब नीट एडमिट कार्ड 2023 लॉगइन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नीट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

    नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब हॉल टिकट में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जांच करें। इसके बाद अब भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

    7 मई को होगी परीक्षा 

    देश भी के मेडिकल कॉलेजों में यूजी सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई, 2023 को होगा। यह एग्जाम एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक कराया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न भाषाओं में पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इसी बीच, मेडिकल अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा को टालने की मांग कर रहे हैं।  

    इन भाषाओं में होगी परीक्षा 

    नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: नीट यूजी स्थगित करने की सोशल मीडिया पर उठी मांग, अभ्यर्थी बोले- तैयारी के लिए नहीं मिला समय

    comedy show banner
    comedy show banner