Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET Result 2022: नीट यूजी में मेल और फीमेल कैटेगिरी में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, जानें कौन है किस राज्य से

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 08 Sep 2022 09:38 AM (IST)

    NEET Result 2022 नीट यूजी 2022 अपडेट के अनुसार कुल 993069 उम्मीदवारों ने NEET 2022 परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस अनुसार पास प्रतिशत 56.27% रहा है। वहीं पिछले साल 56.34 फीसदी ने परीक्षा पास की थी और इस आधार पर दोनों सालों के पास प्रतिशत में ज्यादा अंतर नहीं है।

    Hero Image
    नीट यूजी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर की लिस्ट भी सामने आ गई है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET Result 2022: लंबे इंतजार के बाद नीट यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा इंतजार के बाद आखिरकार नीट यूजी परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिलीज किए गए हैं। इस प्रवेश परीक्षा में राजस्थान की की तनिष्का ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। तनिष्का ने देश भर में नीट यूजी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले 17.64 लाख उम्मीदवारों में टॉप रैंक हासिल की है। तनिष्का के अलावा, फीमेल और मेल कैटेगिरी में किन स्टूडेंट्स ने हासिल की सफलता आइए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET toppers list 2022:फीमेल कैटेगिरी में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

    1.तनिष्का - राजस्थान

    2. रुचा Pawashe- कर्नाटक

    3. Zeel व्यास - गुजरात

    4. सायंतनी चटर्जी - पश्चिम बंगाल

    5. अनुष्का मंडल - पश्चिम बंगाल

    6. . Nuni वेंकट साईं वैष्णवी - आंध्र प्रदेश

    7. शुभा कौशिक - कर्नाटक

    8. वैदेही झा - महाराष्ट्र

    9. देबंकिता बेरा - पश्चिम बंगाल

    10. Muriki श्री बरुनी - कर्नाटक

    NEET toppers list 2022: मेल कैटेगिरी में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

    1. वत्स आशीष बत्रा - दिल्ली (एनसीटी)

    2.ऋषिकेश गंगुले - कर्नाटक

    3. एराबेली सिद्धार्थ राव - तेलंगाना

    4. ऋषि विनय बलसे - महाराष्ट्र

    5. अर्पित नारंग - पंजाब

    6. कृष्णा एस आर - कर्नाटक

    7. हाज़िक परवीज़ लोन - जम्मू और कश्मीर

    8. Matta दुर्गा साईं कीर्ति तेजा - आंध्र प्रदेश

    9. व्रजेश वीणाधर शेट्टी - कर्नाटक

    10. जय दीपक राज्यगुरु - गुजरात

    बता दें कि नीट यूजी परीक्षा में 429160 पुरुषों, 563902 महिलाओं और 7 ट्रांसजेंडर मिलाकर कुल 993069 स्टूडेंट्स ने मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण की। देश भर के 3,750 केंद्रों में आयोजित NEET UG 2022 परीक्षा में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18,72,341 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 16,14,777 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। वहीं नीट यूजी परिणाम 2022 के आधार पर, 612 मेडिकल और 317 डेंटल कॉलेजों में लगभग 91,927 एमबीबीएस, 27,698 बीडीएस, 52,720 आयुष सीटें और 603 बीवीएससी और एएच सीटों में एडमिशन मिलेगा।