विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

Published: Tue, 04 Nov 2025 04:34 PM (IST)

नीट पीजी पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की कल अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार पीजी कोर्सेस में दाखिला ...और पढ़ें

NEET PG Counselling 2025: दाखिला इस दिन से शुरू।

NEET PG Counselling 2025: दाखिला इस दिन से शुरू।

HighLights

  1. पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल।

  2. 09 से 15 नवंबर के बीच दाखिले के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि कल यानी 05 नवंबर है। जो उम्मीदवार नीट पीजी की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और अब पीजी कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं, वे पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए केवल 05 नवंबर तक ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा बाद में उम्मीदवारों को पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

यहां देखें पहले राउंड का पूरा शेड्यूल

एमसीसी की ओर से पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अक्टूबर से शुरू हो गए थे। साथ ही पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर निर्धारित है। उम्मीदवार 05 नवंबर रात 11.55 बजे तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीट प्रोसेसिंग 06 से 07 नवंबर के बीच की जाएगी।

इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

एमसीसी की ओर से पहले राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट 08 नवंबर, 2025 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 09 से 15 नवंबर के बीच आंवटित संस्थान में दाखिले लेने और दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

ऐसे करें पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन

जो उम्मीदवार नीट पीजी की परीक्षा में सफल हुए हैं और अब पीजी कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं, वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।