विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Counselling 2025 Schedule: नीट पीजी काउंसिलिंग डेट्स घोषित, राउंड-1 के लिए 5 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

Published: Tue, 28 Oct 2025 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2025 04:27 PM (IST)

एमसीसी की ओर से NEET PG Counselling 2025 Dates की घोषणा कर दी गई है। काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में ...और पढ़ें

NEET PG Counselling 2025 Schedule जारी, चेक करें सभी डेट्स।

NEET PG Counselling 2025 Schedule जारी, चेक करें सभी डेट्स।

HighLights

  1. नीट पीजी 2025 काउंसिलिंग के लिए डेट्स घोषित।

  2. कुल 4 राउंड में पूरी होगी काउंसिलिंग, डेट्स यहां से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी राउंड 1 काउंसिलिंग के लिए शेडयूल जारी कर दिया गया है। डेट्स की जानकारी एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर पीडीएफ जारी कर साझा की गई है। अधिसूचना के मुताबिक काउंसिलिंग प्रक्रिया कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर तक लिए जायेंगे।
एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा कोर्स, पोस्ट- एमबीबीएस डीएनबी प्रोग्राम और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी तय तिथियों में पंजीकरण कर सकते हैं।

राउंड 1 काउंसिलिंग शेड्यूल

आपको बता दें कि एमसीसी की ओर से नीट पीजी काउंसिलिंग 17 अक्टूबर से 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी। पूरी डिटेल नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 17 अक्टूबर 2025
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
च्वाइस फिलिंग की डेट 28 अक्टूबर से 05 नवंबर 2025 (सुबह 11:55  बजे तक)
च्वाइस लॉकिंग की तिथि 5 नवंबर 2025 (शाम 4 से रात्रि 11:55 बजे तक) 
राउंड 1 के लिए सीट प्रॉसेसिंग 06 से 07 नवंबर 2025
राउंड 1 रिजल्ट जारी होने की तिथि 8 नवंबर 2025
राउंड 1 रिपोर्टिंग की तिथि 09 से 15 नवंबर 2025

राउंड 2, 3 एवं स्ट्रे राउंड के लिए डेट्स 


राउंड 1 काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग स्टार्ट होगी। राउंड 2 के लिए ;काउंसिलिंग 18 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक, तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 8 दिसंबर से 28 दिसंबर तक और स्ट्रे राउंड के लिए काउंसिलिंग 19 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।

नीट पीजी राउंड के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • नीट पीजी राउंड 1 काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।
  • फीस जमा करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

NEET PG Registration 2025

यह भी पढ़ें- NEET PG Counselling 2025: ऑल इंडिया कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, रिजर्वेशन पॉलिसी यहां करें चेक