विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Counselling 2025: कभी भी जारी हो सकता है नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल, यहां देखें पूरी जानकारी

Published: Thu, 16 Oct 2025 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 16 Oct 2025 06:38 PM (IST)

एमसीसी की ओर से NEET PG Counselling 2025 शेड्यूल कभी भी जारी की जा सकती है। काउंसलिंग शेड्यूल एमसीसी की ...और पढ़ें

NEET PG Counselling 2025: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन।

NEET PG Counselling 2025: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल।

  2. तय तिथि पर च्वाइस लॉकिंग और च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदावरों को एमडी, एमएस या पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार हैं, वे जल्द ही काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बता दें, एमसीसी की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग के लिए चार चरणों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

एमसीसी की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवारों नीट पीजी राउंड-1 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अतिरिक्त सभी उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग करना अनिवार्य होगा। इसके बाद एमसीसी की ओर से अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में दाखिले के लिए रिपोर्ट करना होगा।

NEET PG Counselling 2025: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।
  • फीस जमा करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

चार चरणों में होगी काउंसलिंग
एमसीसी की ओर से एमडी, एमएस या पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग राउंड-1, 2, 3 और स्ट्रे राउंड चार चरणों में पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UPPSC PCS 2025 Answer Key: जल्द ही जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की, इन स्टेप्स की मदद से कर सकेंगे डाउनलोड