NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी डाउनलोड के लिए उपलब्ध, एडमिट कार्ड इस डेट में होंगे जारी
नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 21 जुलाई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किये जायेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा कल नीट पीजी 2025 एग्जाम के लिए आज यानी 21 जुलाई को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके अपनी पूर्व यात्रा की तैयार कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड इस डेट में होंगे जारी
एनबीईएमएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी छात्रों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व 31 जुलाई 2025 को जारी किये जायेंगे। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एडमिट कार्ड जारी होने पर इसे अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें. एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग प्रवेश पत्र के रूप में नहीं किया जा सकेगा।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका
- नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- जानकारी दर्ज करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें और इससे अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर यात्रा की पूर्व तैयारी कर लें।
कब होगी परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा का आयोजन एक ही दिन 3 अगस्त 2025 को केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा। सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर +91- 7996165333 (सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार वेबसाइट पोर्टल https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।