Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET PG 2025 एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी डाउनलोड के लिए उपलब्ध, 11 जून को एडमिट कार्ड होंगे जारी

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 12:01 PM (IST)

    NBEMS की ओर से आज NEET PG 2025 City Slip आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। सिटी इंटीमेशन स्लिप से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। नीट पीजी एग्जाम का आयोजन 15 जून को करवाया जायेगा जिसके लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 11 जून को जारी कर दिए जायेंगे।

    Hero Image
    NEET PG 2025 City Intimation Slip आज होगी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट पीजी 2025 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर 15 जून 2025 को करवाया जायेगा। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है उनके लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आज एग्जाम सिटी स्लिप (NEET PG 2025 City Intimation Slip) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। सिटी स्लिप जारी होते ही आवेदनकर्ता ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्जाम टाइमिंग एवं शिफ्ट

    नीट पीजी परीक्षा का आयोजन एक ही दिन 15 जून को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3:30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। पहली शिफ्ट के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 7 बजे एवं दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 पर सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।

    एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

    • नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाने के बाद नीट पीजी पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • जानकारी दर्ज करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें और इससे अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर यात्रा की पूर्व तैयारी कर लें।

    नीट पीजी से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

    एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की डेट 2 जून 2025
    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 11 जून 2025
    परीक्षा की तिथि 15 जून 2025
    रिजल्ट जारी होने की तिथि 15 जुलाई 2025 तक
    NEET-PG 2025 के लिए पात्रता हेतु इंटर्नशिप पूरा करने की कट-ऑफ तिथि 31 जुलाई 2025

    एडमिट कार्ड 11 जून को हो जायेंगे जारी

    NBEMS की ओर से परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड 11 जून 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। अभ्यर्थी जब भी केंद्र पर परीक्षा देने जाएं तो अपना प्रवेश पत्र एवं एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- JEE Advanced Topper List: जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी, IIT दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने हासिल की AIR-1

    comedy show banner
    comedy show banner