Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    School Ranking 2022: देश के टॉप 10 विद्यालयों में दिल्ली के 5 सरकारी स्कूल, एपीएस केंद्रीय सूची में अव्वल

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 02:59 PM (IST)

    EW School Ranking 2022 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 5 सरकारी स्कूलों को देश में राज्य संचालित शीर्ष 10 विद्यालयों की रैंकिंग में जगह दी गई है। जिसमें पहले दो स्थान भी शामिल हैं। वहीं केंद्र संचालित स्कूलों में आर्मी पब्लिक स्कूल आगे हैं।

    Hero Image
    स्कूल रैंकिंग 2022 से जानें कौन-कौन से हैं देश टॉप गवर्नमेंट स्कूल।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। EW School Ranking 2022: देश के विभिन्न राज्यों की सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों की ताजा रैंकिंग में दिल्ली के 5 सरकारी स्कूल हैं। इन स्कूलों को देश के टॉप 10 स्टेट रन स्कूल कटेगरी में पहला, दूसरा, नौवां (2 स्कूल) और दसवां स्थान मिला है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अधीन राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी) सेक्टर 10 द्वारका 1048 अंकों के साथ पहले स्थान स्थान पर है, जबकि आरपीवीवी यमुना विहार 1045 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, 9वें स्थान पर 995 अंकों के साथ तीन स्कूल हैं, दिल्ली के सेक्टर 1 रोहिणी व सेक्टर 5 द्वारका के आरपीवीवी और टीटी नगर भोपाल स्थित मॉडल स्कूल। इसके अतिरिक्त 10वें स्थान पर दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित आरपीवीवी है, जिसके अंक 992 हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा संचालित विद्यालयों की कटेगरी में पहले 2 स्थानों के साथ-साथ टॉप 10 में कुल 5 विद्यालयों को स्थान मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को बधाई दी।

    School Ranking 2022: केंद्र संचालित विद्यालयों में आर्मी पब्लिक स्कूल अव्वल

    दूसरी तरफ, केंद्र संचालित स्कूलों की कटेगरी में पहले स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल दो ब्रांच हैं, जो कि सदर्न कमांड पुणे और दिल्ली कैंट में स्थित हैं। इन दोनों स्कूलों का स्कोर को 1127 है। दूसरे स्थान पर 1126 स्कोर के साथ दिल्ली के धौलाकुआं में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल है। वहीं, तीसरे स्थान पर मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी चिल्ड्रेन स्कूल हैं, जिसका स्कोर 1124 है।

    बता दें कि यह रैंकिंग एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया और सीफोर, दिल्ली ने मिलकर तैयार की है। यह रैंकिंग 11,458 लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित हैं, जिसमें शिक्षाविद्, प्रधानाचार्य, शिक्षक, पैरेंट्स और सीनियर स्कूल स्टूडेंट्स शामिल हैं। यह सर्वेक्षण जून से सितंबर 2022 के दौरान किया गया।

    यह भी पढ़ें - School Rankings 2021: दिल्ली का यह सरकारी स्कूल है देश में नंबर 1, टॉप 10 में राजधानी के चार स्कूल – डिप्टी सीएम