Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navodaya Result 2022: navodaya.gov.in पर जारी हुआ नवोदय विद्यालय 9वीं कक्षा का रिजल्ट, जानें कब आएगा 6वीं का परिणाम

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2022 09:46 AM (IST)

    Navodaya Result 2022 नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से 9वीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल को किया गया था। अब इनका ही रिजल्ट जारी किया गया है। स्टूडेंट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकते हैं।

    Hero Image
    Navodaya Result 2022:नवोदय विद्यालयों में 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Navodaya Result 2022: नवोदय विद्यालयों के 9वीं कक्षाओं में दाखिले के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा(Jawaharlal Navodaya Vidyalaya Selection Test, JNVST) का परिणाम जेएनवीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in रिलीज किया गया है। अब ऐसे में जो भी, छात्र-छात्राएं जेएनवीएसटी कक्षा 9 चयन परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे अब पोर्टल पर जाकर एंट्रेंस रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी, इसके बाद नतीजे देख सकते हैं। वहीं रिजल्ट चेक करने के सिंपल स्टेप्स नीचे शेयर किए गए हैं, जिसे फॉलो करके भी स्टूडेंट्स नतीजे देख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navodaya Result 2022: 6वीं कक्षा के लिए जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम घोषित

    जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, 'कक्षा IX चयन परीक्षा परिणाम' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)। अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद, आपका जेएनवीएसटी कक्षा 9 परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    अब भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से 9वीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल को किया गया था। अब इनका ही रिजल्ट जारी किया गया है। स्टूडेंट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि जेएनवीएसटी कक्षा 9 के जेएनवी  पुलवामा, कुलगाम और अन्य के परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोक दिए गए हैं।

    वहीं JNVST कक्षा 6 परिणाम 2022 के संबंध में एक लेटेस्ट अपडेट है। वहीं इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 पर आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कक्षा VI जेएनवीएसटी 2022 (चयन सूची) का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। अफवाहें फैली हुई हैं कि परिणाम घोषित कर दिया गया है। कक्षा VI जेएनवीएसटी 2022 के परिणाम की घोषणा के संबंध में प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल एनवीएस मुख्यालय की वेबसाइट ही देखें।