Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MPPSC SSE Topper List 2019: सतना की प्रिया ने एमपी राज्य सेवा परीक्षा में किया टॉप, चेक करें पूरी टॉपर लिस्ट

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 12:38 PM (IST)

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 के फाइनल परिणाम (MPPSC Result 2019) जारी कर दिए हैं। यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट एमपी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    MPPSC SSE Topper List 2019: एमपी राज्य सेवा परीक्षा में छात्राओं का जलवा, पहले 3 तीन स्थान पर हुईं काबिज

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। नतीजे जारी होने के साथ ही परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इसके अनुसार, पहले तीन स्थान पर छात्राओं का जलवा रहा है। अगर बात करें पहले पोजिशीन की तो प्रिया पाठक और दूसरी रैंक पर शिवांगी बघेल रही हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर पूजा सैनी रही हैं। 

    सतना जिले की निवासी हैं प्रिया

    परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रिया पाठक सतना जिले से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, उनके पिता कृष्ण शरण पाठक प्राथमिक शाला खमरेही में शिक्षक हैं।

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें पूरी लिस्ट 

    MPPSC SSE Topper List 2019: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की सूची 

    • प्रिया पाठक
    • शिवानी बघेल
    • पूजा सैनी
    • राहुल कुमार पटेल
    • निधी मिश्रा
    • हरनीत कौर कलसी
    • सौरभ मिश्रा
    • सलोनी अग्रवाल
    • रीतिका पाटीदार
    • आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर
    • अमित कुमार सोनी
    • अनुपम शर्मा
    • दीक्षा
    • सिम्मी यादव
    • सुमेश कुमार द्विवेदी
    • अर्चित
    • मयूरी जॉक
    • विकास केमोर
    • नवीन सिंह ठाकुर
    • दीपक मडावी
    • पूर्वा
    • आलोक
    • मंजूश्री
    • नितिन कुमार
    • MPPSC Result 2019: एमपीपीएससी स्टेट सर्विस एग्जाम रिजल्ट ऐसे करें चेक  

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 के फाइनल परिणाम (MPPSC Result 2019) जारी कर दिए हैं। यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर रिलीज किए गए हैं। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे अब पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही टॉपर सूची भी देख सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके भी रख सकते हैं। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए। 

     यह भी पढ़ें: MPPSC Result 2019 Declared: घोषित हुए मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा परिणाम, प्रिया पाठक ने किया Top