MPPSC Exam Calendar 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया वर्ष 2023 की परीक्षाओं का कैलेंडर
MPPSC Exam Calendar 2023 मध्य प्रदेश राज्य सेवा वन सेवा कंप्यूटर प्रोग्रामर सेट सहायक कुलसचिव सहायक प्राध्यापक राज्य अभियांत्रिकी सेवा कराधान सहायक आदि परीक्षा के वर्ष 2023 में आयोजन की तारीखों का ऐलान एमपीपीएससी ने कैलेंडर में कर दिया है।

एजुकेशन डेस्क। MPPSC Exam Calendar 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। एमपी पीएससी ने वर्ष 2023 के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा एमपीपीएससी एग्जाम कैलेडर 2023 को मंगलवार, 17 जनवरी को जारी किया गया। एमपी पीएससी द्वारा जारी इस साल के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 को 21 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा, जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 को 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक और राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 को 10 दिसंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।
MPPSC Exam Calendar 2023: एमपीपीएससी 30 अप्रैल को कराएगा कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021
इसी प्रकार, मध्य प्रदेश पीएससी ने लंबित कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को किए जाने की घोषणा की है। दूसरी तरफ, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) को 15 से 20 अप्रैल 2023 तक और राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) का आयोजन 19 मार्च 2023 को किया जाएगा। दूसरी तरफ, आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 के लिए 6 जून 2023 की तारीख निर्धारित की गई है और सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 के लिए 25 जून 2023 की तिथि प्रस्तावित है।
MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2023 PDF डाउनलोड
MPPSC Exam Calendar 2023: ये हैं एमपीपीएससी की परीक्षाओं की तारीखें
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) - 19 मार्च 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) - 15 से 20 अप्रैल 2023
- कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 - 30 अप्रैल 2023
- राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 - 21 मई 2023
- राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 - 6 जून 2023
- सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 - 25 जून 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 - 17 से 22 जुलाई 2023
- राज्य वन मुख्य परीक्षा 2021 - 20 अगस्त 2023
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 - सितंबर-अक्टूबर 2023
- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 - 8 अक्टूबर 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 - 30 अगस्त से 4 नवंबर 2023
- क्रीड़ा अधिकारी / ग्रंथपाल परीक्षा 2022 - 19 नवंबर 2023
- राज्य वन मुख्य परीक्षा 2021 - 10 दिसंबर 2023
- कराधान सहायक परीक्षा 2021 - 17 दिसंबर 2023
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।