Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Police SI Bharti 2023: मध्य प्रदेश के युवाओं की बल्ले-बल्ले, कांस्टेबल के बाद होगी SI के पदों पर भी भर्ती

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 11:13 AM (IST)

    MP Police SI Bharti 2023 कॉन्स्टेबल भर्ती के बाद सबइंस्पेक्टर पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल एसआई भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर रहा है। इसी माह के आखिर तक एमपीईएसबी को भेज दिया जाएगा। इसके बाद आधिकारिक सूचना का एलान हो जाएगा। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना तो जारी नहीं हुई है इसलिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

    Hero Image
    MP Police SI Bharti 2023: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

    एजुकेशन डेस्क। MP Police SI Bharti 2023: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद अब जल्द ही एसआई के खाली पोस्ट को भरा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल अगले माह एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कॉन्स्टेबल भर्ती के बाद सबइंस्पेक्टर पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल, एसआई भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर रहा है। इसी माह के आखिर तक एमपीईएसबी को भेज दिया जाएगा। इसके बाद आधिकारिक सूचना का एलान हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना तो जारी नहीं हुई है, लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट को माने तो फिर सिपाही के पदों के अलावा, उम्मीदवारों को एसआई के पोस्ट पर भी नौकरी का मिलेगा।

    MP Police Constable Recruitment 2023: एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर चल रही है भर्ती

    एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 7090 पदों पर फिलहाल भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। यह 10 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 के बीच तय की गई है हालांकि सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं, इस भर्ती के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से शुरू होगी। है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 26 जून, 2023 से शुरू हुई थी। वहीं, अब एक दिन बाद यानी कि दस जुलाई को पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया समाप्त हो रही है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    यह भी पढ़ें: MP Police Constable Recruitment 2023: एमपी में कांस्टेबल जीडी के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 7090 पद

    यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने लीगल ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन