Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPBSE MP Board 12th Result 2022 Date: इस समय तक घोषित हो सकते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2022 11:44 AM (IST)

    MP Board MPBSE 12th Result Date 2022 मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकत है। नतीजों की घोषणा को लेकर अपडटे बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

    Hero Image
    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MP Board 12th Result 2022 Date: एमपी बोर्ड की हायर सेकेंड्री कक्षाओं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (एमपीबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान हायर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश बोर्ड से प्राप्त जानकारियों के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा इसी माह में आखिरी सप्ताह के दौरान की जा सकती है। हालांकि, एमपी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की तरफ से एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीखों को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे जानें एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट के अपडेट

    मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हायर सेकेंड्री यानि 12वीं कक्षाओं के सात लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की तारीख को लेकर अपडेट एमपीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। दूसरी तरफ, एमबी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट के लिए इन वेबसाइट पर पर समय-समय पर विजिट करते रहें। इसके अतिरिक्त, एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को आधिकारिक तौर पर घोषित होने के बाद जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

    इन स्टेप में देखें एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022

    स्टूडेंट्स को अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन देखने के लिए रिजल्ट पोर्टल विजिट करना होगा और फिर सम्बन्धित स्ट्रीम के लिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद परीक्षार्थी अपना एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देखे सकेंगे। इसका प्रिंट लेन के बाद स्टूडेंट्स को सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।