विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET UG Counselling 2025: दूसरे राउंड का काउंसलिंग रिजल्ट स्थगित, यहां देखें पूरी जानकारी

Published: Thu, 18 Sep 2025 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2025 06:03 PM (IST)

एमसीसी की ओर से MCC NEET UG Round 2 Result 2025 स्थगति कर दिया गया है। बता दें दूसरे राउंड ...और पढ़ें

NEET UG Counselling 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।
NEET UG Counselling 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।

HighLights

  1. नीट यूजी दूसरे राउंड का रिजल्ट स्थगित।
  2. एमसीसी की ओर जल्द ही जारी होगा रिवाइज्ड रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से NEET UG Counselling 2025 2nd राउंड काउंसिलिंग के लिए फाइनल रिजल्ट स्थगित कर दिया गया है। बता दें, एमसीसी की ओर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट आज यानी 18 सितंबर को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया था। लेकिन आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट स्थगित कर दिया गया है। एमसीसी की ओर से दूसरे राउंड का रिवाइज्ड रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। साथ ही जिन उम्मीदवारों को दाखिला लेने के लिए आवंटित संस्थान में 18 सितंबर से 25 सितंबर के बीच रिपोर्ट करना था उसे भी स्थगित कर दिया गया है।

रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द होगा जारी

एमसीसी की ओर से नीट यूजी 2025 दूसरे राउंड का काउंसलिंग रिजल्ट स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, उनके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द ही एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

चार चरणों में होगी काउंसलिंग 

एमसीसी की ओर से नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग चार चरणों में आयोजित कराई जाएगी साथ ही एमसीसी की ओर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिवाइज्ड रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल नहीं होता हैं, तो वे एमसीसी की ओर से जारी तीसरे या चौथे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तीसरे और चौथे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी कर दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष नीट यूजी दूसरे राउंड के लिए 22 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल