यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष नीट यूजी दूसरे राउंड के लिए 22 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति की ओर से नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। उम्मीदवार 22 ...और पढ़ें

HighLights
- आयुष नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित।
- आयुष नीट यूजी दूसरे राउंड की च्वाइस फिलिंग आज से शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति की ओर से NEET UG 2025 दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार बीएएमएस, बीएसएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बी-फार्मा पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, वे दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, नीट यूजी 2025 दूसरे राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
यहां देखें सेकेंड राउंड का पूरा शेड्यूल
आयुष नीट यूजी 2025 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 22 सितंबर दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को 22 सितंबर, शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों के लिए च्वाइस फिलिंग आज यानी 18 सितंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 सितंबर रात 11.55 बजे तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार च्वाइस लॉकिंग 22 सितंबर दोपहर 2 बजे से लेकर रात 11.55 बजे तक कर सकते हैं।
इस दिन जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट
केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति की ओर से नीट यूजी दूसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर, 2025 को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जिन भी उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में शामिल होगा उन्हें 26 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर, 2025 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा, 04 और 05 अक्टूबर को उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
ऐसे करें दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन
- नीट यूजी 2025 दूसरे राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर AYUSH NEET UG Counselling 2025 लिकं पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवश्यक जानकारी को दर्ज करके निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-2 फाइनल रिजल्ट जारी, दाखिले के लिए 25 सितंबर तक संस्थान में करें रिपोर्ट
