विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-2 फाइनल रिजल्ट स्थगित, रिवाइज्ड परिणाम जल्द होगा जारी

Published: Thu, 18 Sep 2025 02:59 PM (IST)

एमसीसी की ओर से राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए फाइनल रिजल्ट आज जारी किया था जिसे एमसीसी की ओर से ...और पढ़ें

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-2 रिजल्ट स्थगित।
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-2 रिजल्ट स्थगित।

HighLights

  1. नीट यूजी राउंड 2 काउंसिलिंग फाइनल रिजल्ट हुआ वापस।
  2. रिपोर्टिंग के लिए दोबारा जारी होगा शेड्यूल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से 2nd राउंड काउंसिलिंग के लिए फाइनल रिजल्ट आज जारी किया गया था जिसके कुछ घंटो बाद इसे वापस ले लिया गया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग किया था उनके लिए अब रिवाइज्ड रिजल्ट एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जल्द ही जारी किया जायेगा। 

संस्थान में रिपोर्ट करने के लिए दोबारा जारी होगा शेड्यूल 

सीट प्राप्त करने वाले छात्रों को 18 से लेकर 25 सितंबर 2025 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी थी जिसे भी स्थगित कर दिया गया है। नई डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी। रिपोर्टिंग के टाइम छात्रों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा, इसलिए स्टूडेंट्स काउंसिलिंग के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

आवश्यक दस्तावेज

नीट यूजी एडमिशन के लिए संस्थान में छात्रों को दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे। कुछ मुख्य डॉक्युमेंट- नीट स्कोरकार्ड, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि हैं।

फाइनल रिजल्ट कैसे करें चेक

  • स्टेप 1: नीट यूजी राउंड 2 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
  • स्टेप 2: यहां यूजी मेडिकल लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब Current Events में Final Result for Round 2 of UG Counselling 2025 पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 4: अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां आप रैंक के अनुसार चेक कर सकते हैं कि आपको कौन से कॉलेज आवंटित हुआ है।

NEET UG Final Result 2025 Round 2 PDF link

राउंड 3 के लिए शेड्यूल जल्द होगा जारी

नीट यूजी राउंड 2 काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद 3rd राउंड काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया जायेगा। जिन छात्रों को पहले दो राउंड में सीट नहीं मिल पायेगी वे तीसरे चरण की काउंसिलिंग में भाग लेकर एडमिशन प्राप्त कर सकेंगे। शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आपको बता दें कि नीट यूजी काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी।

एमबीबीएस के लिए देश में हो गईं 123700 सीटें

एमबीबीएस एडमिशन के लिए फाइनल सीट मैट्रिक्स जारी हो गया है। एनएमसी की ओर से इस वर्ष 6850 सीटें बढ़ाई गईं हैं। इसके अलावा 1000 सीटें एनएमसी की ओर से हटाई भी गईं हैं। अब वर्तमान समय में भारत एमबीसीबीएस की सीटों की कुल संख्या 123700 तक पहुंच गई है। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UP NEET Counselling 2025: यूपी नीट यूजी राउंड-2 के लिए अब 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका, मेरिट लिस्ट 19 को होगी जारी