Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Maharashtra SSC, HSC Result 2023: 20 मई के बाद महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट mahahsscboard.in पर हो सकते हैं घोषित

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 11 May 2023 04:28 PM (IST)

    Maharashtra SSC HSC Result 2023 Date महाराष्ट्र एसएससी परीक्षाएं 2023 2 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं एचएससी परीक्षा 2023 21 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।

    Hero Image
    Maharashtra SSC, HSC Result 2023 Date: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी परिणाम जल्द जारी करेगा।

     एजुकेशन डेस्क। Maharashtra SSC, HSC Result 2023 Date: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी परिणाम जल्द जारी करेगा। संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजों का एलान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 20 मई के बाद किसी भी दिन कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि रिजल्ट 20 से 30 मई 2023 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड ने फिलहाल तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं रिलीज की है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें इस संबंध में सही अपडेट मिल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक 

    mahahsscboard.in

    mahresult.nic.in

    Maharashtra SSC, HSC Result 2023 Date: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को MAHA बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं। अब होमपेज पर, रिजल्ट लिंक खोजें। अब रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें। अब 'परिणाम देखें' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद महाराष्ट्र एसएससी परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। 

    इन तिथियों में हुई थी परीक्षा 

    महाराष्ट्र एसएससी परीक्षाएं 2023 2 मार्च, 2023 से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं, एचएससी परीक्षा 2023 21 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं, अब स्टूडेंट्स रिजल्ट की राह देख रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: LIVE MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: 15 मई तक जारी हो सकते है मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, पढ़े रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट यहां

    यह भी पढ़ें:  Rajasthan Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, नतीजे इस डेट तक संभव