घोषित हुआ महाराष्ट्र इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड एग्जाम रिजल्ट, dge.doamh.in पर देखें परिणाम और मेरिट लिस्ट
महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स ने महाराष्ट्र इंटरमीडिएट ड्राइंग एग्जाम 2023 के नतीजों की घोषणा कर दी है। निदेशालय द्वारा परीक्षा (Maharashtra Intermediate Drawing Result 2024) आज यानी बुधवार 31 जनवरी 2024 को घोषित किए गए। चयनित 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट dge.doamh.in पर एक्टिव कर दिया है। इस लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड एग्जाम 2023 में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स ने महाराष्ट्र इंटरमीडिएट ड्राइंग एग्जाम 2023 के नतीजों की घोषणा कर दी है। निदेशालय द्वारा परीक्षा परिणाम (Maharashtra Intermediate Drawing Result 2024) आज यानी बुधवार, 31 जनवरी 2024 को घोषित किए गए। इसके साथ ही, डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स ने परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, dge.doamh.in पर एक्टिव कर दिया है।
Maharashtra Intermediate Drawing Result 2023: इन स्टेप में देखें परिणाम
ऐसे में छात्र-छात्राएं महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड एग्जाम 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे चयनित स्टूडेंट्स की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और फिर होम पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
महाराष्ट्र इंटरमीडिएट ड्रॉइंग एग्जाम रिजल्ट 2023 लिंक
बता दें कि महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स ने इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड एग्जाम 2023 का आयोजन 6 और 7 अक्टूबर को किया था। परीक्षा 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित की गई थी, जो कि सुबह 10.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे शुरू हुई थीं।
यह भी पढे़ं - SSC Selection Post Recruitment 2024: एसएससी सिलेक्शन फेज 12 एग्जाम के लिए आवेदन 1 फरवरी से, ssc.nic.in पर
महाराष्ट्र इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो कि एलीमेंट्रीड ड्राइंग ग्रेड एग्जाम पूरा कर चुके हैं। जिन स्टूडेंट्स को इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड एग्जाम में सफल घोषित किया गाय है, वे अब आर्ट एण्ड डिजाइन में करियर बना सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।