Move to Jagran APP

Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, छात्र यहां देखें अपडेट्स

Maharashtra HSC Results 2020 महाराष्ट्र बोर्ड आज ने HSC परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 13 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 01:02 PM (IST)
Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, छात्र यहां देखें अपडेट्स

Maharashtra HSC Results 2020: Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले, परिणामों को लेकर राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जानकारी दी थी कि एचएससी परिणामों की घोषणा 15 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य की जा सकती है। लेकिन अब फाइनली आज बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा कर दी है।  

loksabha election banner

महाराष्ट्र एचएससी (12वीं) रिजल्ट 2020 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड - एचएससी ऑफिशियल वेबसाइट के लिए लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट के लिए लिंक

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2020 से सम्बन्धित अपडेट्स

16 जुलाई 2020 - Maharesult.nic.in 2020 HSC result date: 12वीं के नतीजों की घोषणा आज दोपहर 1 बजे, मेरिट लिस्ट 11 बजे ही हो जाएगी जारीपूरी खबर यहां पढ़ें

16 जुलाई 2020 - Maharashtra HSC Result 2020 Date: महाराष्ट्र बोर्ड आज दोपहर 1 बजे जारी करेगा HSC परीक्षा का परिणाम, स्टूडेंट्स mahresult.nic.in पर कर पाएंगे चेकपूरी खबर यहां पढ़ें

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट: आज होंगे जारी 12वीं के नतीजे (Maharashtra Board HSC Result 2020: Date of Declaration)

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) ने 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले करा ली थी। हालांकि 23 मार्च को होने वाली 10वीं की ज्योग्राफी की परीक्षा नहीं सकी थी। लेकिन बाद बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था। इसके साथ ही यह तय किया गया था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे। हालांकि कांपियों का मूल्यांकन शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन में छूट मिली थी, उसके बाद से ही कांपियों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज 16 जुलाई को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट: (Maharashtra Board SSC, HSC Result 2020: Brief Details)

महाराष्ट्र बोर्ड हर साल फरवरी- मार्च के महीने में 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) की परीक्षाएं आयोजित करता है। इस वर्ष 13 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है। जबकि राज्य भर में 17 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि परीक्षाओं का रिजल्ट 10 जून को जारी करेगा। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन फिर मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर एजुकेशन चेयरपर्सन की वरिष्ठ अधिकारी ने शकुंतला कले के मुताबिक महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे 15 जुलाई और 10वीं के नतीजे जुलाई अंत तक जारी हो सकते हैं। वहीं इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने भी ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था। वैसे आमतौर पर परीक्षा संपन्न होने के 40 से 45 दिन के बाद महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करता रहा है। लेकिन इस साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के कारण 10वीं और 12वीं की कांपियों की जांच में इस साल देरी हुई है। लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कांपियों की जांच पूरी हो चुकी है। जल्द ही नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

क्या कहते हैं पिछले वर्ष के आकड़े (Maharashtra Board 12th, 10th Result 2020: Last Year’s Statistics)

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि पिछले साल यानी कि साल 2019 में एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था। लड़कियां 82.82% और लड़के 72.18% पास हुए थे। वहीं महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 85.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 90.25 प्रतिशत लड़कियां जबकि लड़के 82.40 प्रतिशत पास हुए थे। 4470 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे। कोंकर्ण जिले का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा था और नागपुर का सबसे खराब। स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 76.45 फीसदी, साइंस में 92.60 फीसदी और कॉमर्स में 88.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2020: (Maharashtra Board SSC – Last Year’s Analysis)

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। इस वर्ष 10वीं परीक्षा और 12वीं परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में कराया गया था। बता दें कि इस वर्ष 13 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है। जबकि राज्य भर में 17 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अगर पिछले वर्ष एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा के आंकड़ों की बात करें तो बोर्ड ने साल 2019 में 3 अप्रैल 2020 को महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट की घोषणा की गई थी। पूरे महाराष्ट्र से कुल 17,66,098 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9,89,908 लड़के और 7,76,190 लड़कियां हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित कुल 17 लाख छात्रों में से 75% छात्रों ने 2018 में 89.41% की तुलना में परीक्षा पास की है। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2020 के लिए प्रमुख सांख्यिकीय नीचे दिए गए हैं।

ये देखें आंकड़े

कुल छात्रों की कुल संख्या: 17,66,098

कुल छात्रों की कुल संख्या: 9,89,908

कुल छात्राओं की कुल संख्या: 7,76,190

कुल मिलाकर पास प्रतिशत: 75%

लड़कों छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 72.18%

लड़कियों छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 82.82%

100% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 20 है

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या: 25,941

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला

कोंकण - 88.38%

पुणे - 82.48%

नागपुर - 67.27%

औरंगाबाद - 75.20%

मुंबई - 77.04%

महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट 2020: (Maharashtra Board HSC – Last Year’s Analysis)

महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC की तरह ही पिछले साल HSC परीक्षा के लिए परिणाम भी इसी दिन जारी किया गया था। MSBSHSE द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 14,21,936 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जिनमें से लगभग 10.5 लाख छात्र परीक्षा पास करने में सफल रहे थे।

ये देखें आंकड़ें

छात्रों की कुल संख्या: 14,21,936

उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या: 10.5 लाख

कुल मिलाकर पास प्रतिशत- 85.88%

लड़कियां पास प्रतिशत- 90.25%

लड़कों का प्रतिशत- 82.40%

कुल छात्र उपस्थित हुए- 1421936

कुल उत्तीर्ण- 12,21,169

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला- कोंकण 93.23% पास प्रतिशत

महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2020 और HSC रिजल्ट 2020: कहां करे चेक (Maharashtra Board SSC Result 2020 and HSC Result 2020: Where to Check

महाराष्ट्र बोर्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी करने जा रहा है। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद होमपेज पर रिजल्ट की लिंक दी हुई होगी। अब रिजल्ट पर क्लिक करके कक्षा का चुनाव करें। इसके बाद अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां छात्र अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रोल कोड आदि डाल कर सबमिट करें। अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इन्हें सबमिट करने के बाद छात्र अपने नतीजे और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी देख पाएंगे। छात्रों को अपने रिजल्ट का प्रिट-आउट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2020 देखते समय इन बातों का रखें ध्यान (Point To Be Remembered While Checking Maharashtra Board Exam Result 2020?)

 महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन जब 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर देगा, उसके बाद स्टूडेंट्स कुछ बातें अपने दिमाग में रखें। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स रिजल्ट देखते वक्त छोटी-छोटी गलतियां करते हैं और फिर लंबे समय तक परेशान रहत हैं। वे परिणाम नहीं देख पाते। इसके बाद उनके साथ-साथ उनके पैरेंट्स भी चितिंत हो जाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों का ध्यान रखें।  जैसे बोर्ड की तरफ से परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड जारी किया गया था, उसमें मौजूद सारी जानकारी नाम, रोल नंबर सहित अन्य विवरण ठीक है, क्योंकि अगर एक प्रूफ की गलती हुई तो आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नहीं दिखेगा। इसलिए इससे बचने के लिए जरूरी है कि ध्यान रखें। 

 महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2020 चेक करने के बाद क्या ? (After Checking Maharashtra Board Exam Result 2020):

महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद रिजल्ट चेक करने के बाद समझ नहीं पाते हैं कि आखिर उन्हें क्या करना चाहिए तो ऐसी स्थिति में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप क्या करें। सबसे पहले अपना स्कोर अच्छी तरह चेक कर लें। इसके साथ ही देखें कि आपकी मार्कशीट पर उपलब्ध कराई गई सारी डिटेल जैसे नाम, रोल नंबर, पैरेंट्स, विषय सहित अन्य सभी विवरण ठीक है या नहीं। इसके अलावा आपके विषय सब चीजें ठीक हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपका रिजल्ट डिस्पले नहीं होगा। इसलिए इससे बचने के लिए सारी जानकारी अच्छी तरह से एंटर करें। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपके मार्क्स आपकी अपेक्षाकृत कम आए हैं या फिर असफल हो गए हैं तो खुद को शांत करके इससे बाहर निकलने का प्रयास करें। 

 जानें महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में (About Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE)

महाराष्ट्र बोर्ड की स्थापना 1965 में महाराष्ट्र राज्य में एक शिक्षा नियामक संस्था के रूप में महाराष्ट्र अधिनियम संख्या 41 के तहत की गई थी। हर साल MSBSHSE राज्य में HSC और SSC परीक्षाओं का वार्षिक स्तर पर संचालन करता है। इस परीक्षा में हर साल लाखों स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं।  

10वीं/12वीं महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट्स के बाद क्या करें? (What to do After the Maharashtra SSC, HSC Results 2020 Results?)

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स की जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव होता है। यहां से किसी भी स्टूडेंट्स का भविष्य तय होता है। इसलिए नतीजे जारी होने के बाद आप खुद से मंथन करिए आपको किस फील्ड में भविष्य संवारना है, क्योंकि यहां से आप जिस भी फील्ड को चुनेंगे, उसके आधार पर ही आपका करियर आगे परफॉर्म करेगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखिए। वहीं एक विशेष बात है कि ये जिंदगी के आपके आखिरी अंक नहीं है। अगर आप मनमुताबिक परफाॅर्म नहीं कर पाते हैं तो भी आपके सामने तमाम बहुत विकल्प है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.