Maharashtra HSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में लड़कियां फिर निकली आगे, 93.88% छात्राएं सफल और छात्र 88.04% पर सिमटे
Maharashtra HSC Result 2020 महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।
Maharashtra HSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में जहां 93.88% फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की हैं। वहीं 88.04% लड़कों ने सफलता पाई है। पिछले साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2020 में छात्रों के स्ट्रीम-वार प्रदर्शन के बारे में बात करें तो, विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों ने 96.93% सफलता पाई है। यह पिछले वर्ष से 4 फीसदी इजाफा हुआ है। पिछले साल यानी कि 2019 में 92.6% था। परीक्षा में कुल 90.66% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इसके अनुसार विज्ञान में 96.93% और कला 82.63 फीसदी, वाणिज्य 91.27 प्रतिशत,और MCVC 86.07% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
12वीं के स्टूडेट्स बस अपना एडमिट कार्ड की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) ने बीती शाम रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया था। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट से जुड़ा लिंक पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही अपेडट कर दिया था। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा।
महाराष्ट्र एचएससी (12वीं) रिजल्ट 2020 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
महाराष्ट्र बोर्ड - एचएससी ऑफिशियल वेबसाइट के लिए लिंक
महाराष्ट्र बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट के लिए लिंक
ऐसे में 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अब राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि वे लंबे समय से रिजल्ट की राह देख रहे थे, क्योंकि पहले कहा जा रहा था कि 15 से 20 जुलाई के बीच 12वीं के नतीजों की घोषणा हो सकती है। लेकिन इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि परिणाम कल जारी कर दिया जाएगा।
उम्मीद थी कि पिछले साल की तरह, महाराष्ट्र बोर्ड पहले सुबह 11 बजे परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अब साफ हो गया है कि रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे आधिकारिक साइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष परीक्षा के लिए लगभग 16 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। फरवरी में परीक्षाएं होने के बाद से छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण
कांपियों की जांच रूक गई थी। इसके बाद जैसे ही लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिली उसके बाद 10वीं और 12वीं का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया। इसके अनुसार हाल ही में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अनुसार ही अब कल रिजल्ट किया जा रहा है।
ऐसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट
साल 2019 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 85.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इनमें 90.25 प्रतिशत लड़कियां जबकि लड़के 82.40 प्रतिशत पास हुए थे। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल स्टूडेंट्स कैसा प्रदर्शन करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।