MPBSE MP Board Result 2023 LIVE: mpbse.nic.in पर कब घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे, जानें यहां
Live MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 Updates: mpbse.nic.in पर जल्द। क्या टूटेगा 57 वर्षों का रिकॉर्ड? मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थी इस वक्त बड़ी बेसब्री से रिजल्ट की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, एमपीबीएसई जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीखों का एलान भी कर दे। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आ रही हैं कि नतीजे इसी सप्ताह में 29 अप्रैल, 2023 तक जारी हो सकते हैं। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 मई 2023 के पहले हफ्ते में भी जारी किया जा सकता है। फिलहाल एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 जारी होने के संबंध में मध्य प्रदेश बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
पिछले साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.54 रहा था।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 1 मार्च से 27 मार्च तक एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, एमपीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2023 का आयोजन 2 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक किया गया था।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2023 में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, विषय का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, विषय कोड, ग्रेड, प्राप्त कुल अंक, परिणाम की स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे आज घोषित हो सकते हैं। हालांकि, परीक्षार्थी ध्यान रखें कि बोर्ड ने इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है।
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट अब अप्रैल में जारी होना मुश्किल है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल कांपियों की जांच चल रही है। इस वजह से स्टूडेंट्स को अभी नतीजों के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में लगभग 18 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। यह स्टूडेंट्स अब नतीजों की राह देख रहे हैं।
छात्र-छात्राएं एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां MPBSE10 या MPBSE12 टाइप करें। अब अपना रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेजें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में मिलने वाले अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर स्टूडेंट्स को स्पेशल एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों और पैरेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट को लेकर भ्रमित न हों। नतीजो के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड सोशल मीडिया हैंडल पर भी रिजल्ट जारी कर सकता है। इसलिए कंफ्यूज न हो।
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इससे कम अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने में अब समय लगेगा, क्योंकि कांपियों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।
साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था।
एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई। संभव है कि आज इस संबंध में घोषणा की जाए।
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 59.54% छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इस साल पास प्रतिशत और बेहतर हो सकता है।
Mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की डेट के संबंध में आज या कल 29 अप्रैल, 2023 के बीच घोषणा हो सकती है। संभव है कि बोर्ड इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करे।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं, 12वीं कांपियों की जांच को बड़ी तेजी से निपटाया है। अब संभव है कि किसी भी वक्त नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।
पिछले साल, 72.72% छात्रों ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि 59.54% छात्रों ने एमपीबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। संभव है कि इस साल परीक्षा प्रतिशत में इजाफ हो।
मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। संभव है कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक सूचना भी रिलीज हो जाए।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स चाहिए होंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों को पुरस्कृत किया जाएगा। नतीजे जल्द जारी होने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं के परीक्षा परिणाम पिछले साल एक साथ घोषित किए थे। इसलिए संभावना है कि इस साल भी ऐसा हो, हालांकि फिलहाल आधिकारिक बयान इस संबंध में जारी नहीं किया गया है।
मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम से जुड़ी डेट पर अपडेट जानने के लिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि केवल और केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर Mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर ही भरोसा करें।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मार्च में 1 से 27, 2023 तारीख के बीच हुई थीं। वहीं, 12वीं के एग्जाम 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 के बीच कराए गए थे।
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर के परिणाम को लेकर तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि 29 अप्रैल तक नतीजे जारी हो सकते हैं। हालांकि, कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि परिणाम 30 अप्रैल तक जारी हो जाएगा। हालांकि, सही डिटेल बोर्ड की ओर से जारी होने वाली सूचना के बाद ही मालूम चलेगा।
एमपीबीएसई ने 1 मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 आयोजित की थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।
एमपीबीएसई 12वीं के अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्र-छात्राएं रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल के पैटर्न को देखें तो एमपी 12 पुनर्मूल्यांकन फॉर्म जून या जुलाई में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट में पिछले साल 75.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 69.94 रहा था।
मध्य प्रदेश बोर्ड इंटर की परीक्षा पिछले साल खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने कॉमर्स स्ट्रीम में 480 अंक लाकर टॉप किया था। यह भी पढ़ें: CBSE 10,12 Result 2023: इस साल टूट गया था रिकार्ड, 12वीं में 98 फीसदी से ऊपर गया था रिजल्ट, जानें परिणाम डेट
एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणामों की घोषणा 28 से 30 अप्रैल, 2023 तक जारी हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि बोर्ड अंतिम सप्ताह तक नतीजे जारी कर सकता है।
एमपी बोर्ड परीक्षा में असफल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसकी जानकारी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।
Mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर देख पाएंगे मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे। परिणाम जांचने के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी।
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा था। वहीं, 12वीं का परिणाम 72.72 फीसदी रहा था। दोनों ही नतीजे एक दिन 29 अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे।
एमपीबीएसई दसवीं, बारहवीं परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट्स अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो फिर वे स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं के परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दसवीं रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए सोच-समझ कर स्ट्रीम का चुनाव करें।
मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में जल्द ही आधिकारिक तिथि की घोषणा कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया हैंडल और आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक करते रहें।
मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं, बारहवीं परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS से भी देखे जा सकते हैं। अब ऐसे में अगर किसी स्टूडेंट्स के सामने इंटरनेट की समस्या होती है तो वे भी रिजल्ट देख सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे एक साथ जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड एक साथ जारी कर सकता है।
साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम 59.54 प्रतिशत रहा था। वहीं, हाईस्कूल में छतरपुर की छात्रा नैंसी दुबे ने 500 में से 496 अंक लाकर टॉप किया था। यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट पर है ताजा अपडेट, अगले महीने में इस तारीख को हो सकते हैं रिलीज
एमपी बोर्ड 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया था। वहीं, साइंस-मैथ्स ग्रुप में प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स में खुशबू से शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया था। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने ही बेहतर प्रदर्शन किया था।
यदि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 29 अप्रैल से पहले करता है तो यह पिछले 57 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा। आमतौर पर बोर्ड नतीजे मई में घोषित करता रहा है। हालांकि, वर्ष 2022 में परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
यह भी पढ़ें - MPBSE Result 2023: अब एमपी बोर्ड तोड़ सकता है 57 वर्षों का रिकॉर्ड, यूपी बोर्ड ने बदला 100 वर्षों का पैटर्न
यदि किसी छात्र या छात्रा के प्राप्तांक उनकी स्वयं की गणना से कम आते हैं तो उनके पास अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के विकल्प उपलब्ध है। इसके लिए एमपी बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद अपडेट जारी किया जाएगा।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं को ध्यान देना देना चाहिए कि MPBSE द्वारा उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त हुए होने चाहिए।
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं पर अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पिछले साल छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था। साल 2022 में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 75.64% रहा था। वहीं, पिछले साल का लड़कों का कुल पास प्रतिशत 69.94% रहा था।
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करने के संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर सकता है। उम्मीद है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में डेट जारी कर दे कि किस नतीजों का एलान होगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने टॉप किया था। इन दोनों ने ही 480 अंक हासिल किए थे।
मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन पर जाएं। प्रारूप में एक एसएमएस टाइप करें। अब एमपीबीएसई 10 (स्पेस) रोल नंबर या एमपीबीएसई 12 (स्पेस) रोल नंबर एंटर करें। अब, इसे 56263 पर भेज दें। इसके बाद, एमपी बोर्ड का परिणाम उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट का काम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा कर लिया है। वहीं, अब स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से नतीजे जारी करने के लिए समय भी मांगा गया है। मीडिया रिपोर्ट में 30 अप्रैल, 2023 तक नतीजे जारी होने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर, कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम लिंक देखें। लिंक पर क्लिक करें, स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। अगले पेज पर एमपीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में, रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।वही सबमिट करें और एमपी बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद बाद में देखने के लिए एक प्रिंटआउट या एमपी ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट 2023 लें।
1.नैन्सी दुबे, सुचिता पाण्डेय-496
2.आयुष मिश्रा, पार्थ नारायण-495
3 दिव्यांशी मिश्रा-494
4.मेहर कुरैशी- 493
एमपी बोर्ड 12वीं में पिछले साल 72.72 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। हालांकि, इस बार नतीजे कैसे होंगे, यह जल्द ही मालूम चल जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 59.54 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। संभव है कि इस बार पास प्रतिशत में कुछ सुधार हो।
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षाएं 2023 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक किया गया था। बोर्ड जल्द ही नतीजों की तिथियों की घोषणा करेगा।
